scriptराजस्थान में तापमान में गिरावट,गर्मी से राहत, बारिश और आंधी-अंधड़ की संभावना | Weather Update: temperature drop in rajasthan | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में तापमान में गिरावट,गर्मी से राहत, बारिश और आंधी-अंधड़ की संभावना

Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू से हल्की राहत मिली है। प्रदेश में सोमवार को दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

जयपुरMay 16, 2022 / 07:51 pm

Kamlesh Sharma

Weather Update: temperature drop in rajasthan

Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू से हल्की राहत मिली है। प्रदेश में सोमवार को दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

weather update राजस्थान में भीषण गर्मी और लू से हल्की राहत मिली है। प्रदेश में सोमवार को दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश भागों में पारा 44.0 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग माने तो मंगलवार को झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस दौरान मेघगर्जन की संभावना जताई है। बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में सबसे अधिक दिन का पारा धौलपुर 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं बीती रात भी सबसे अधिक तापमान धौलपुर का 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां कितना तापमान हुआ कम
सोमवार को अजमेर के दिन के तापमान में रविवार की तुलना में 3.4 डिग्री, भीलवाड़ा 2.4 डिग्री, वनस्थली 3.6 डिग्री, अलवर 1.8 डिग्री, जयपुर 3.1 डिग्री, पिलानी 3.8 डिग्री, सीकर 2.5 डिग्री, कोटा 1.9 डिग्री, चित्तौडगढ़़ 0.2 डिग्री, डबोक 1.8 डिग्री, बाड़मेर 1.8 डिग्री, जैसलमेर 0.7 डिग्री, जोधपुर 1.8 डिग्री, फलौदी 2.8 डिग्री, बीकानेर 3.8 डिग्री, चूरू 3.9 डिग्री, श्रीगंगानगर 5.3 डिग्री, धौलपुर 1.6 डिग्री, नागौर 4.1 डिग्री, बूंदी 2.9 डिग्री, अंता 1.8 डिग्री, डूंगरपुर 0.1 डिग्री, संगरिया 5.6 डिग्री, जालौर 2.1 डिग्री, सिरोही 0.9 डिग्री, सवाई माधोपुर 2.5 डिग्री, करौली 3.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें

Monsoon Update 2022: अंडमान-निकोबार पहुंचा मानसून, जानिए आपके राज्य में कब होगी बारिश


प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 40.5……… 29.0
भीलवाड़ा 41.6…………… 24.2
वनस्थली 42.6……… 29.8
अलवर 44.2……….. 26.2
जयपुर 41.3…………….. 32.3
पिलानी 43.9……….. 31.1
सीकर 41.5…….. 28.0
कोटा 43.4…………….. 32.2
चित्त्तौडगढ़ 43.0……………… 28.0
डबोक 39.6……… 25.8
बाड़मेर 43.0…….. 27.3
जैसलमेर 43.5……………. 26.2
जोधपुर 41.0…………… 28.6
बीकानेर 42.6………. 28.5
फलौदी 43.4………… 28.8
चूरू 44.0…….. 31.4
श्रीगंगानगर 42.3………. 32.9
धौलपुर 46.1……….33.8
नागौर 40.9……..29.0
बूंदी 42.4…… 31.8
अंता 43.3……………. 28.8
डूंगरपुर 41.3…………….. 26.6
संगरिया 42.3………… 30.8
जालौर 42.1……………… 28.0
सिरोही 40.4……….. 23.4
सवाई माधोपुर 43.2…………..
करौली 43.9……..32.5

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो