
Rajasthan Weather News-बदल रहा मौसम का मिजाज, गर्मी का असर हो रहा तेज
Rajasthan Weather News : प्रदेश में बुधवार कहीं तेज धूप रही तो कहीं बादल छाए रहे। इसके कारण तापमान में भी गिरावट हुई। कोटा में सुबह बादल छाने से धूप गायब सी हो गई। दोपहर में वापस मौसम खुला और तेज धूप खिली। वहीं जयपुर में भी आसमान में बादलों की आवाजाही रही। गर्मी बढ़ने से घरों व दफ्तरों में पंखे चलना शुरू हो गए।
बादल छाए रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान फलौदी में 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दो दिन पहले तक ज्यादातर स्थानों पर तापमान 35 डिग्री से अधिक पहुंच गया था। जयपुर में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया।
अंतिम सप्ताह में सक्रिय होगा एक और विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार माह के अंतिम सप्ताह में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को सबसे ज्यादा अजमेर का 19.7, बाडमेर का 19, जयपुर का 16.6, कोटा का 17.5, जैसलमेर का 15.7, जोधपुर का 16.4 डिग्री पारा दर्ज किया गया। वहीं दिन का सबसे अधिक पारा बाडमेर का 34.1, जैसलमेर का 33.8 डिग्री दर्ज किया गया।
अगले महीने पारे में रहेगी बढ़ोतरी
जयपुर मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च में और भी तेज गर्मी पड़ने की आशंका है। मार्च के पहले सप्ताह में कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जालौर, फलौदी बेल्ट में तापमान 43 या 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
Published on:
23 Feb 2023 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
