10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीवार कूदकर फ्लोरा से मिला राणा, एक साथ घूमते आया नजर पैंथर जोड़ा, देखें वीडियो

Jhalana Leopard Safari : दीवार कूदकर फ्लोरा से मिला राणा, जंगल में एक साथ घूमते नजर आया पैंथर जोड़ा, सैलानियों ने कैमरे में किया कैद

less than 1 minute read
Google source verification
panther in jhalana

जयपुर। झालाना जंगल सफारी में इन दिनों सैलानियों से सरोबार नजर आ रही है। वही बघेरों की अठखेलिया सैलानियों को लुभा रही है। यहां मंगलवार को सुबह एक बघेरा राणा मादा बघेरा फ्लोरा के साथ नजर आया। सैलानियों ने इस पल को वीडियो बनाकर कैद किया है। जिसमें राणा सफारी के जंगल के प्रवेश द्वार की दीवार फांदते नजर आ रहा है। उसके बाद राणा और फ्लोरा दोनों एक साथ घूमते नजर आए।

सैलानियों ने इस नजारे को अपने कैमरे और मोबाइल में कैद किया। इसके अलावा इन दोनों को जंगल में भी कई बार टैक पर देखा गया है। इनकी अठखेलियों सैलानियों को रोमांचित कर रही हैं। वन्यजीव प्रेमियों ने खुशी जताते हुए बताया कि जल्द जंगल में खुशखबरी मिल सकती है। बता दे, यहां पर 45 से ज्यादा बघेरे है, इनमें कई शावक है।

54 चीतल छोड़े
उधर नाहरगढ़ अभयारण्य में मंगलवार को 11 चीतल छोड़े गए हैं। नाहरगढ़ अभयारण्य में 12 से अधिक लेपर्ड मूवमेंट कर रहे हैं। इसके चलते वन विभाग यहां प्रे-बेस बढ़ाने की तैयारी में लगा हुआ है। अब तक यहां चार बार में 54 चीतल छोड़े गए हैं।