12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय संगीत और इंटरनेशनल हिप-हॉप का दिखेगा मिश्रण, रतन लाल जैन करेंगे रैपर रिक रॉस के साथ कोलेबरेशन

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में इंटरनेशनल कोलेबरेशन का मेल, रतन लाल जैन और अमेरिकी रैपर रिक रॉस मिलकर लाएंगे अनोखा गाना

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। भारतीय म्यूजिक प्रोड्यूसर रतन लाल जैन ने एक अंतरराष्ट्रीय कोलेबरेशन की घोषणा की है। वे अमेरिकी रैपर रिक रॉस के साथ मिलकर नया गाना लॉन्च करने जा रहे हैं। रतन लाल जैन पहले “गूची माने” और “फ्रेंच मोंटाना” जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। वहीं अब रैपर जगत के मशहूर रिक रॉस के साथ मिलकर नया प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं।

इस कोलेबरेशन के जरिए भारतीय संगीत और इंटरनेशनल हिप-हॉप का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। प्रोड्यूसर रतन ने कहा कि हमने पहले भी देखा है कि कैसे ग्लोबल रैप और भारतीय धुनों का मेल दर्शकों को नया और अलग अनुभव देता है। रिक रॉस की शैली और हमारी भारतीय संगीत परंपरा का यह मिलन बहुत खास होने वाला है।

रिक रॉस, जिनका असली नाम विलियम लियोनार्ड रॉबर्ट्स है, एक प्रमुख अमेरिकी रैपर, संगीत निर्माता और उद्यमी हैं। दोनों के फैंस इस कोलेबरेशन का इंतजार कर रहे हैं।