शहर में बीती रात से रुक-रुक कर हुई बारिश का दौर जारी रहा। जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश के कारण दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान जहां 32.8 डिग्री दर्ज किया गया था, वह गिरकर 26.6 डिग्री पर पहुंच गया। सामान्य से 8.2 डिग्री तापमान कम रहा।