
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर त्रिपोलिया बाजार में महिला रनर टीम की ओर से केक काटकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष देसिका चौहान ने कहा कि आज महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। आज महिलाएं मेट्रो से लेकर वैज्ञानिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। घर के कामकाज के साथ में मनोरंजन और स्वास्थ्य के लिए उन्हें नियमित व्यायाम का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा महिला दिवस के मौके पर आई फा के पहले दिन देश की बेटियां आज देश-विदेश में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोरेगी। इस मौके पर हेमा चौहान, कुसुम चौहान, दीप्ति,मोनिका,नेहा, प्रियंका सहित कई रनर मौजूद रहे।
Published on:
09 Mar 2025 09:56 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
