
Sukhjinder Singh Randhawa
इसी साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी जहां अपनी सरकार फिर से रिपीट करने करने पर काम कर रही है, तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा कांग्रेस को सत्ता से बेदखल फिर से सत्ता में लौटने के लिए एड़ी जोड़ी का जोर लगा रही है। दोनों पार्टियां प्रत्याशियों के चयन के लिए माथापच्ची कर रही हैं। इसी क्रम में प्र्रत्याशी चयन को लेकर चल रहे सर्वे पर कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने कहा, जिस नेता के दिमाग में यह चल रहा है कि अगर कांग्रेस का टिकट नहीं मिला तो दूसरी पार्टी में चला जाऊंगा, ऐसे नेताओं का भी हम सर्वे करवा रहे हैं।
किसी को गलतफहमी नहीं रहनी चाहिए। अगर कोई नेता कहता है कि मेरा नाम सर्वे में नहीं है तो उसमें दिमाग नहीं है, क्योंकि अगर सर्वे होता है तो कोई बताता नहीं है कि सर्वे हो रहा है। एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं जो जिताऊ होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा, चाहे वो हमारे संपर्क में है या नहीं। जो जमीन पर पार्टी के लिए काम करेगा, कांग्रेस की बात करेगा और दिल से कांग्रेसी है ऐसे लोगों पर हम दाव खेलेंगे।
महिला आरक्षण राजीव गांधी की सोच : रंधावा
मंगलवार को संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पेश किया गया। इसे लेकर पूछे गए सवाल पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा, महिला आरक्षण राजीव गांधी (Former PM Rajiv Gandhi) की सोच थी। कांग्रेस ने हमेशा इसका समर्थन किया है। पंचायत राज में पहले ही कांग्रेस ने आरक्षण दे दिया था। महिलाएं आगे बढ़ेगी तो यह देश के लिए अच्छा होगा। महिला प्रधानमंत्री बनकर इंदिरा गांधी ने ऐतिहासिक काम किए थे। 1971 में हुए युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। महिलाओं को हमें कमजोर नहीं समझना चाहिए। महिलाएं घर भी चलाती हैं और राजनीति के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में भी कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
गठबंधन पर कर रहे हैं विचार
गठबंधन को लेकर रंधावा ने कहा, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों से स्टेट वाइज गठबंधन पर विचार कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा है कि स्टेट लीडरशिप की सलाह से गठबंधन करेंगे। 23 सितंबर को राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष खरगे जयपुर आएंगे। कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास करेंगे, साथ ही 60 हज़ार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। निर्दलीय विधायकों को टिकट देने को लेकर अंधवा ने कहा, अगर निर्दलीय विधायक सर्वे में जिताऊ चेहरे के तौर पर सामने आते हैं तो उन्हें प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
Published on:
19 Sept 2023 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
