1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Environment Day को ‘Solutions to Plastic Pollution’ थीम पर मनाया गया

World Environment Day 2023: राजस्थान में लगातार हो रही पेड़ों की कटाई तथा जंगलात इलाकों में पक्के निर्माणों को लेकर पर्यावरण असुंतलन पैदा हो रहा है। वन्य क्षेत्र लगातार कम हो रहे हैं, पशुओं को जंगल में कटने से मानवीय असुंतल पैदा हो रहा है। इसी को लेकर सरकार इस बार कुछ नए कदम उठा सकती है। आस-पास प्राकृतिक तौर पर मौजूद पर्यावरण, खासतौर पेड़ पौधे, जंगल, पहाड़, वन्य क्षेत्रों को बचाने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति पर खतरा बढ़ रहा है।

3 min read
Google source verification
रणथम्भौर: दो साल में बढ़ा 30 वर्ग किमी जंगल

रणथम्भौर: दो साल में बढ़ा 30 वर्ग किमी जंगल

World Environment Day 2023: लगातार हो रहे मौसमी बदलाव और अप्राकर्तिक परिवर्तन को रोकने व सुधार के लिए ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आज के दौर में जहां बिगड़ते जनजीवन और पर्यावरण में हो रहे असुंतलित बदलाव को देखते हुए पर्यावरण सुरक्षित व संरक्षित रखना जरूरी हो गया है। राजस्थान में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो व्यक्तिगत, समुदाय और वैश्विक स्तर पर कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यह दिन विभिन्न संगठनों व आम आदमी को पर्यावरण का महत्व समझाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति पर खतरा बढ़ रहा है। जिसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई, ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके। हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के लिए प्रतिवर्ष एक खास थीम होती है। इस साल भी विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम "Solutions to Plastic Pollution" को मनाया गया है।

World Environment Day 2023:विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत सुबह 6 बजे अल्बर्ट हॉल से 'रन फॉर एनवायरमेंट' के साथ होगी जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने के लिए दौड़ लगाई। इससे एक दिन पहले 31 मई को मिशन लाइफ को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। शिक्षा संकुल में आयोजित हो रहे विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में राज्यमंत्री जाहिदा खान, कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने वृक्षारोपण किया साथ ही बैलून उड़ाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रमियों समेत राजधानी के छात्रों ने हिस्सा लिया। मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा-'15 कंजर्वेशन किए जारी, सबको पर्यावरण को शुद्ध बनाने में सबको रुचि दिखानी चाहिए, शुद्ध पर्यावरण शरीर के लिए कितना जरूरी है ।

World Environment Day 2023: झुंझुनूं में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सभी को पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई। जिला कलेक्टर डॉ.खुशाल ने नेहरू पार्क से की शुरुआत, शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस नेहरू पार्क पहुंची, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी, जिला परिषद सीईओ जवाहर सिंह चौधरी रहे मौजूद, पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी ने लिया संकल्प, जिला प्रशासन एवं जिला पर्यावरण समिति झुंझुनूं द्वारा आयोजन किया गया।

World Environment Day 2023: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से निकाली गई मैराथन दौड़, जयपुर के अल्बर्ट हॉल से हजारों की संख्या में पर्यावरण प्रेमी और छात्रों ने लगाई दौड़। इस अवसर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि अक्षय ऊर्जा में राजस्थान का देश में अव्वल होना प्रदेश की पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है। आइए, आज #विश्व_पर्यावरण_दिवस पर हम सभी अपने परिवेश, जल, वायु, मृदा व सम्पूर्ण प्रकृति की रक्षा करने के संकल्प को मजबूत करने की प्रतिज्ञा लें।