26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

World Tourism Day: जयपुर में पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा से स्वागत, फ्री एंट्री

World Tourism Day: राजधानी के पर्यटन स्थलों व संग्रहालयों पर सैलानियों का राजस्थानी परंपरानुसार स्वागत सत्कार हो रहा है। पर्यटन स्थलों पर लोगों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं परकोटे में सुबह हैरिटेज वॉक-वे का आयोजन किया गया।

Google source verification

World Tourism Day: जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस पर आज राजधानी के पर्यटन स्थलों व संग्रहालयों पर सैलानियों का राजस्थानी परंपरानुसार स्वागत सत्कार हो रहा है। पर्यटकों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। पर्यटन स्थलों पर लोगों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं परकोटे में सुबह हैरिटेज वॉक-वे का आयोजन किया गया।

शहर के आमेर महल, हवामहल, जंतर मंतर सहित सभी पर्यटन स्थलों पर राजस्थानी लोकरंग की छटा बिखर रही है। आमेर महल में सुबह से ही पर्यटकों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया जा रहा है। महल में लोककलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे है, जिनके साथ देशी-विदेशी सैलानी भी नाचते नजर आ रहे है। सुबह से ही यहां पर्यटकों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं हवामहल, जंतर-मंतर में भी पर्यटकों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिल रही है। यहां भी पर्यटकों का स्वागत सत्कार किया किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: जयपुर के आमेर महल में विदेशियों का डांस….

निकली हैरिटेज वॉक-वे
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग की ओर से लोगों को राजस्थानी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए हैरिटेज वॉक-वे का आयोजन किया गया। हैरिटेज वॉक-वे परकोटा स्थित महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट, किशनपोल बाजार से शुरू हुई, जो सांघों का रास्ता, पंडित शिवदिन का रास्ता, मणिहारों का रास्ता, नाटाणियों का रास्ता, ठठेरों का रास्ता होती हुई चौड़ा रास्ता तक निकली। पर्यटकों के साथ लोगों को हैरिटेज वॉक-वे में कराए गए संरक्षण व सौन्दर्यकरण के कार्यों को दिखाया गया।