World Tourism Day Amber Palace जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस पर आज राजधानी के पर्यटन स्थलों व संग्रहालयों पर सैलानियों का राजस्थानी परंपरानुसार स्वागत सत्कार हो रहा है। पर्यटकों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। पर्यटन स्थलों पर लोगों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं परकोटे में सुबह हैरिटेज वॉक-वे का आयोजन किया गया।
शहर के आमेर महल, हवामहल, जंतर मंतर सहित सभी पर्यटन स्थलों पर राजस्थानी लोकरंग की छटा बिखर रही है। आमेर महल में सुबह से ही पर्यटकों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया जा रहा है। महल में लोककलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे है, जिनके साथ देशी-विदेशी सैलानी भी नाचते नजर आ रहे है। सुबह से ही यहां पर्यटकों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं हवामहल, जंतर-मंतर में भी पर्यटकों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिल रही है। यहां भी पर्यटकों का स्वागत सत्कार किया किया जा रहा है।