पाली जिले में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है।
जयपुर। पाली जिले में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। रविवार सुबह जब शव मिला तो आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से लोगों को हटाया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
मामला शनिवार रात का है। लोगों ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को पति—पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इसके बाद जब उन्होंने सुबह देखा तो युवक का शव देखा। इस दौरान पत्नी भाग गई।
पुलिस के अनुसार युवक की पत्थर मारकर हत्या की गई है। पुलिस को घटनास्थल पर पत्थर मिला है। युवक पूरी तरह खून से सना है। जिसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि पती—पत्नी के बीच अनबन रहती थी। जिसके चलते उनमें आए दिन झगड़ा होता था। दपंति किराए के मकान में रहते थे। शनिवार रात को भी पति—पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े का क्या कारण था। बहरहाल यह सामने नहीं आ सका है। पुलिस की ओर से अब आरोपी फरार महिला की तलाश की जा रही है।