3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में आरएएस प्री परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केन्द्र स्थापित, 5708 देंगे परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (आरएएस प्री) 2 फरवरी को प्रदेश भर की भांति दोपहर 12 से 3 बजे तक जैसलमेर जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 31 Jan 2025, 9:06 PM IST

jsm news

राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (आरएएस प्री) 2 फरवरी को प्रदेश भर की भांति दोपहर 12 से 3 बजे तक जैसलमेर जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय पर 21 परीक्षा केन्द्रों की स्थापना की गई है। इनमें 11 सरकारी व 10 निजी शिक्षण संस्थान शामिल हैं। जैसलमेर में प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी सेवा के लिए होने वाली परीक्षा में भाग लेने के लिए 5708 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। विगत वर्षों में राजस्थान में पेपर लीक प्रकरणों के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा को पूरी तरह से सुरक्षित ढंग से आयोजित करवाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि जिला कलक्टर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्कवायर्ड व पुलिस मोबाइल टीमें लगातार भ्रमण करती रहेंगी। फ्लाइंग स्कवायर्ड में आरएएस, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर प्रर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। प्रत्येक निजी परीक्षा केन्द्र पर दो-दो एवं राजकीय परीक्षा केन्द्र पर एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं, जो संपूर्ण परीक्षा कार्य की समुचित निगरानी रखेंगे। परीक्षा कार्य की सम्पूर्ण वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।

मोबाइल मिला तो होगी एफआईआर

  • परीक्षा केन्द्र परिसर में किसी को मोबाइल फोन, पेजर्स या अन्य कोई संचार यंत्र रखने की अनुमति नहीं होगी। किसी के पास मोबाइल मिला तो उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अधिनियम, 2022 के तहत कार्यवाही की जाएगी। इसके तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना, व चल-अचल सम्पत्ति कुर्क कर जब्ती की जा सकती है।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना होगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी कारण से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र एवं मूल फोटो युक्त पहचान पत्र अपने साथ लेकर आना होगा। इसके अभाव में परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन के शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, पेंट, पायजामा एवं हवाई चप्पल, स्लीपर पहन कर आ सकेंगे। जबकि महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता, ब्लाउज, हवाई चप्पल, स्लीपर पहन कर एवं बालो में साधारण रबड़ बैंड लगाकर आ सकेंगी।
  • परीक्षार्थियों को लाख, कांच की पतली चुडिय़ों के अलावा अन्य कोई जेवरात पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की घड़ी, मोजे, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा, ताबीज, कैप, हैट, स्कार्फ, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। सर्दी के मद्देनजर साधारण गर्म कपड़े व शूज पहन सकते हैं।
  • परीक्षा वाले दिन परीक्षा केन्द्र परिसर की 100 मीटर की परिधि में स्थित फोटो स्टेट मशीन, फैक्स कार्य करने की दुकान, साइबर कैफे एवं ई-मित्र दुकान बंद रहेंगी।