1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योग की पाठशाला में 5 हजार लोग एक साथ करेंगे अनुलोम-विलोम

-जिला मुख्यालय पर 21 को होगा योग दिवस पर कार्यक्रम -कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं व तैयारियों को लेकर बैठक में हुआ मंथन

2 min read
Google source verification
 international yoga day

5 thousand people will do yoga together on international yoga day

जैसलमेर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को जिला मुख्यालय पर शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में 5 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। इसके साथ ही जिले से लेकर पंचायत मुख्यालय तक आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रमों में उत्साह के साथ योग की गतिविधियां की जाएगी। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने कलेक्ट्रट सभागार में शुक्रवार को इस संबंध में बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया । इस मौके पर जिला कलक्टर जोरवाल ने बताया कि संपूर्ण जिले भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जिले से लेकर पंचायत स्तर तक योगाभ्यास के अलावा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलास्तरीय कार्यक्रम 21 जून को पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान जिला कलक्टर जोरवाल ने बताया कि 21 जून को स्वर्णनगरी स्थित शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होने के अलावा उसी दिवस जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि पोकरण, मोहनगढ़, फतेहगढ़ तथा रामगढ़ में भी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के लिए विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिला कलक्टर ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। उन्होंने बताया कि योग के आयोजन से स्वस्थ्य पूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही निरोगी भी रहा जा सकता है। जिला कलक्टर जोरवाल ने जिले में जिला स्तरीय, ब्लॉक तथा पंचायत स्तरीय योग दिवस की तैयारी के संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल, योग शिक्षक की व्यवस्था के साथ - साथ जो भी तैयारी करनी है, उसको निर्धारित समय से पूर्व ही पूर्ण करने को कहा। जोरवाल ने बताया कि जिलास्तरीय आयोजन के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आयोजन से संबंधित जिन विभागों को जो उत्तरदायित्व सौंपे है। उन्होंने जिला स्तरीय के साथ -साथ ब्लॉक स्तरीय तथा पंचायत स्तरीय आयोजनों में भी जन भागीदारी सुनिष्चित करने की हिदायत दी। इन आयोजनों में सभी कार्मिकों की भागीदारी तय करने के लिये उक्त दिवस को कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति लेने के भी निर्देश दिए। जोरवाल ने बताया कि योग दिवस पर अधिकाधिक जन भागीदारी के लिये व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व तीन दिवस तक प्रभात फैरियां निकाली जाए और हर दिन प्रातकाल में योगाभ्यास का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही विद्यालयों में योग विषयक विविध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाए। उन्होंने आयुक्त नगरपरिषद को निर्देष दिये कि योग दिवस से पूर्व शहीद पूनमसिंह स्टेडियम की आपूर्ति व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं केा उच्च स्तरीय ढंग से करवाने को कहा। उन्होनें पेयजल की उचित व्यवस्था के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग योग दिवस को अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। उन्होंने ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किए जाने वाले योग दिवस कार्यक्रम की भी पूरी तैयारी करने की बात कही। उन्होंने रोटरी, लॉयन्स क्लब का भी इसमें पूरा सहयोग लेने पर जोर दिया। इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर केएल स्वामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही उपखंड स्तर व ब्लॉक स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

Story Loader