1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला स्तरीय जनसुनवाई, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दी यह हिदायत

जिला स्तरीय जनसुनवाई...-अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सुनी परिवेदनाएं

2 min read
Google source verification
Additional district collector listened complaints public hearing

जिला स्तरीय जनसुनवाई, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दी यह हिदायत

जैसलमेर. अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्र वर्मा ने जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों की धैर्य के साथ परिवेदनाएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन परिवेदनाओं में प्राथमिकता से कार्यवाही करते हुए संबंधित को राहत पहुंचाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई से समय पर राहत मिले तभी लोगों का इस पर विश्वास बढ़ता है। जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, नगरपरिषद सभापति कविता खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेष्वरलाल मीणा, अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन प्रहलाद मीणा, उपायुक्त उपनिवेशन मोहनदान रतनू के साथ ही समिति सदस्य डॉ. रामजीराम, कमल ओझा, कुलदीपसिंह एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जिला स्तरीय जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्र पेश किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने विशेष रूप से आमजन की सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके विभाग की समस्याओं के प्रति सजग रह कर समस्या का समाधान करें, वहीं क्षेत्र में पेयजल व विधुत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान जो भी परिवेदनाएं प्राप्त होती है, उसको गंभीरता से लेते हुए समय सीमा में निस्तारण कर परिवादी को राहत पहुंचावें। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि अधिकारी आमजन की समस्या के निराकरण के प्रति भी सजग रहें। उन्होंने आयुक्त नगरपरिषद को दिए कि वे शहर में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए विशेष प्रयास करें, नगरवासियों को समय पर पेयजल आपूर्ति कर उन्हें पीने का पानी उपलब्ध कराएं। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान परिवादी रामूराम भील एवं अन्य लोगों की ओर से फतेहगढ़ में भील समाज के श्मसान घाट पर अतिक्रमण करने के संबंध में प्रार्थना पत्र पेश किया।

9 प्रकरणों का निस्तारण
अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्र वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण कर परिवादियों को समय पर राहत पहुंचावें ताकि इस उच्च स्तरीय फॉर्म के प्रति लोगों का विश्वास बढ़े। बैठक में समिति स्तर पर दर्ज 16 प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित विभागों की ओर से कार्यवाही करने के बाद समिति स्तर से 9 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके स्तर से जो परिवाद निस्तारण योग्य है, उसको तत्काल ही निस्तारण करने की कार्यवाही करें। साथ ही प्रकरणों के संबंध में समय पर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने और एक ही प्रकरण बार-बार बैठक में नहीं आवें, उसी भावना से कार्यवाही सुनिश्चित करें और प्रकरण में गुणात्मक निस्तारण की कार्यवाही करें।

Story Loader