1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भणियाणा : अधिकारियों की लापरवाही भुगत रहे 300 विद्यार्थी

सरकार की ओर से गांवों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय शुरू किए गए। साथ ही करोड़ों रुपए की राशि से भवन बनाए गए, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से इन भवनों का अभी तक कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

2 min read
Google source verification

सरकार की ओर से गांवों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय शुरू किए गए। साथ ही करोड़ों रुपए की राशि से भवन बनाए गए, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से इन भवनों का अभी तक कोई लाभ नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के भणियाणा गांव में एक वर्ष पूर्व तैयार किए गए राजकीय महाविद्यालय भवन को सुपुर्द नहीं किया गया है। जिसके चलते खर्च की गई करोड़ों रुपए की राशि का उपयोग नहीं हो रहा है और विद्यार्थी किराए के भवन में अध्ययन को मजबूर है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से 3-4 वर्ष पूर्व भणियाणा में राजकीय महाविद्यालय स्वीकृत किया गया था। जिसके बाद भवन के लिए 5 करोड़ 51 लाख 29 हजार रुपए स्वीकृत किए गए। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से निविदाएं आमंत्रित कर भवन निर्माण शुरू किया गया।

किराए के भवन में चल रहा महाविद्यालय

राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद किराए के भवन में महाविद्यालय का संचालन शुरू कर दिया गया। तब से अभी तक महाविद्यालय किराए के भवन में ही चल रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करीब ढाई वर्ष पूर्व निविदाएं आमंत्रित कर कार्यकारी एजेंसी को भवन निर्माण के लिए कार्यादेश दे दिए गए।

1 वर्ष से तैयार भवन में जमा हो रही धूल

कार्यकारी एजेंसी की ओर से गत वर्ष भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। कई सुविधाओं से युक्त भवन 1 वर्ष से तैयार खड़ा है और उसमें धूल जमा हो रही है। एक वर्ष बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से भवन को महाविद्यालय प्रशासन को सुपुर्द करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण विद्यार्थियों को बिना किसी सुविधा के किराए के भवन में बैठकर अध्ययन करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

नहीं लिखा एक भी पत्र

इस संबंध में पत्रिका ने पड़ताल की तो सामने आया कि अभी तक सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से भवन महाविद्यालय को सुपुर्द करने के लिए अभी तक एक भी पत्र नहीं लिखा गया है। जबकि 1 वर्ष से भवन बनकर तैयार खड़ा है। जिससे अधिकारियों की लापरवाही स्वत: प्रकट हो रही है।

फैक्ट फाइल:-

  • 300 विद्यार्थी अध्ययनरत है भणियाणा महाविद्यालय में
  • 1 वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो गया था भवन
  • 5.51 करोड़ की लागत से बनाया गया भणियाणा कॉलेजनहीं किया सुपुर्दसार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक भवन उन्हें सुपुर्द करने को लेकर कोई पत्र नहीं लिखा गया है। न ही भवन सुपुर्द किया गया है।
  • संदीप पारीक, कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, भणियाणाशीघ्र की जाएगी सुपुर्दगी की कार्रवाई

भवन गत वर्ष तैयार हो गया था। अभी तक महाविद्यालय को सुपुर्दगी नहीं की गई है। सहायक अभियंता को भवन की सुपुर्दगी केे लिए निर्देशित कर दिया है। शीघ्र ही सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • हर्षवर्धन डाबी, अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, पोकरण
Story Loader