भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौडग़ढ़ से सांसद सीपी जोशी शुक्रवार को क्षेत्र के दौरे पर रहे। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के साथ मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
पोकरण. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौडग़ढ़ से सांसद सीपी जोशी शुक्रवार को क्षेत्र के दौरे पर रहे। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के साथ मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी रामदेवरा से दोपहर ढाई बजे बाद पोकरण पहुंचे। उन्होंने कस्बे में फोर्ट रोड पर भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया। यहां नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। साथ ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा व भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष अनिल रंगा का मालाएं पहनाकर सम्मान किया। प्रदेशाध्यक्ष जोशी को तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, केके विश्रोई, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत प्रतापपुरी महाराज, सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़, छोटूसिंह भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, विक्रमसिंह नाचना, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईदानसिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय शेष रहा है। उन्होंने मंडल, अग्रिम मोर्चो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को केन्द्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने, कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
जगह-जगह हुआ स्वागत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। कस्बे में कार्यालय उद्घाटन से पहले भाजपा व भाजयुमो नगर मंडल कार्यकारिणी, नगरपालिका के पार्षदों व कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसी प्रकार क्षेत्र के लवां गांव में जिला कार्यसमिति के सदस्य संतोष पालीवाल के नेतृत्व में जुगलकिशोर, अंबालाल, ताराचंद, लालचंद, कृष्णकांत पालीवाल, जोगराज सुथार, राणीदान, सांगीदान आदि ने साफा व मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का क्षेत्र के धोलिया गांव में स्वागत किया गया। धोलिया गांव पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, केके विश्रोई, सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी, शैतानसिंह राठौड़ आदि का भाजपा नेता रामधन मांजू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया।