
स्वर्णनगरी में मनाया क्रिसमस ईव, रोशनी में नहाए चर्च व होटल्स
जैसलमेर. कोरोना महामारी के बीच जैसलमेर में गुरुवार शाम उत्साह व उल्लास था तो पर्व की खुशियों के रंग भी थे। जैसे ही रात हुई शहर की विभिन्न होटलों में क्रिसमस ईव मनाई गई। देशी-विदेशी पर्यटकों कि क्रिसमस को लेकर अपार उत्साह को देखते हुए पर्यटन से जुड़े लोगों ने आकर्षक सजावट व लाइटिंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने चर्च में जाकर कोरोना महामारी से त्रस्त देश-दुनिया को राहत दिलाने और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आकर्षक व रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाती स्वर्णनगरी का नजारा भी अलग दिखाई दे रहा था। कई प्रतिष्ठïानों में बेथलहम के तारे का प्रतीक पाइनसेरिया के पीले लाल फूल चमकीली पत्तियों से घिरे हुए सजे हुए दिखाई दिए। आकर्षण का मुख्य केन्द्र लोगों को रिझाने के लिए सजाए गए क्रिसमस ट्री रहे, जो कि मोमबतियों व रंगीन रोशनी से जगमगा रहे थे। सांप्रदायिक सद्ïभाव व विविधता में एकता का अनूठे संगम क्रिसमस ईव के दौरान नजर आया।
Published on:
25 Dec 2020 04:03 pm

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
