
Desert Festival 2024 Video: भक्ति, संस्कृति व रोचकता: मरु महोत्सव का परमाणुनगरी से आगाज
Desert Festival 2024 in pokaran: जग विख्यात मरु- महोत्सव की शुरुआत लगातार इस वर्ष भी पोकरण से की गई। मरु महोत्सव के पहले दिन शोभायात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसको लेकर उत्साह नजर आया। शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह साढ़े 9 बजे क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, जिला कलक्टर प्रतापसिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार, सीमा सुरक्षा बल 87वीं बटालियन के कमांडेंट रणवीरसिंह, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, पालिका उपाध्यक्ष संजना चंदेल आदि की ओर से पंडित गिरीराज पुरोहित के सानिध्य में विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही शिवलिंग पर दूध व जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी, जिला कलक्टर प्रतापसिंह सहित अतिथियों ने सालमसागर तालाब पर ही बैलून उड़ाकर व हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
नृत्य व झांकियां रही आकर्षण
शोभा यात्रा सालमसागर तालाब से रवाना हुई और फोर्ट रोड, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, जयनारायण व्यास सर्किल, जोधपुर रोड, अस्पताल रोड होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान पहुंची। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह कस्बेवासियों की ओर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इसी प्रकार शोभा यात्रा में कलाकारों की ओर से नृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई, जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इसके साथ ही कमांडेंट रणवीरसिंह के निर्देशन में ऊंटों पर सवार बीएसएफ के जवान भी आकर्षण का केन्द्र रहे। पारंपरिक वेशभूषा के साथ प्रजापत समाज के लोगों ने गैर नृत्य प्रस्तुत किया और गीतों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसी प्रकार सिद्धि व राठना नृत्य भी आकर्षक रहे। अन्य कलाकारों ने नृत्य, कच्ची घोड़ी नृत्य, राजस्थानी ढोल पर नृत्य आदि प्रस्तुत किए। इसके साथ ही शोभायात्रा में राम दरबार व स्वामी विवेकानंद की झांकियां भी सजाई गई, जो आकर्षण का केन्द्र रही।
बैलून उड़ाकर किया आगाज
चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम स्थल राउमावि मैदान में क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी सहित अतिथियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं बैलून उड़ाकर मरु महोत्सव का आगाज किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झलका उत्साह
कार्यक्रम में कई कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। बाहर से आए कलाकारों ने सिद्धि नृत्य और राठवा नृत्य पेश किया। सिद्धि नृत्य के साथ दो कलाकारों ने अपने सिर पर नारियल भी फोड़े। स्थानीय कलाकार रेंवतराम भील सहित कलाकारों ने भवाई, कच्छी घोड़ी नृत्य पेश किया। कुछ स्कूलों की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
Published on:
21 Feb 2024 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
