2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाग पूजन में उमड़ी श्रद्धा: शिवालयों में विशेष अनुष्ठान, गोगादेव और कुलदेवी को अर्पित हुआ शीतल भोग

नाग पंचमी का पर्व मंगलवार को पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। नाग देवता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली और सुरक्षा की प्रार्थना की।

less than 1 minute read
Google source verification

नाग पंचमी का पर्व मंगलवार को पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। नाग देवता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली और सुरक्षा की प्रार्थना की। शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही पूजन-अर्चना का दौर चला, जहां श्रद्धालुओं ने दूध, पुष्प, कुशा, गंध, अक्षत, लड्डू और पोहा अर्पित कर नाग देवता को प्रसन्न करने का प्रयास किया। महिलाओं में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह रहा। पारंपरिक परिधान पहनकर भाटिया समाज की महिलाओं और बालिकाओं ने स्थानीय भाटिया बगेची में सामूहिक पूजन किया। यहां गोगादेव और कुलदेवी की विधिवत पूजा कर शीतल भोजन अर्पित किया गया। पूजा के दौरान परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएं की गईं। शहरवासियों ने घरों के दरवाजों पर गोबर से सर्प की आकृतियां बनाकर उनका पूजन किया। नाग पंचमी पर गोगादेव की विशेष पूजा कर उन्हें दूध आदि अर्पित किए गए।पूरे शहर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण छाया रहा। पर्व के अवसर पर लोगों ने पारंपरिक मान्यताओं का पालन करते हुए अपने परिवार के कल्याण और रक्षा के लिए पूजा-अर्चना की।

Story Loader