scriptराज्य सरकार की विफलताओं को करें उजागर : सुथार | Expose the failures of the state government: Suthar | Patrika News
जैसलमेर

राज्य सरकार की विफलताओं को करें उजागर : सुथार

राज्य सरकार की विफलताओं को करें उजागर : सुथार

जैसलमेरJun 12, 2021 / 10:37 am

Deepak Vyas

राज्य सरकार की विफलताओं को करें उजागर : सुथार

राज्य सरकार की विफलताओं को करें उजागर : सुथार

पोकरण. कस्बे के जोधनगर में स्थित एक भवन में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता शैतानसिंह राठौड़ ने क्षेत्र की संगठनात्मक स्थिति से अवगत करवाया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार राजमथाई ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में नीत भाजपा सरकार की ओर से आमजन, किसान, मजदूर प्रत्येक वर्ग के हित के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के हालात बिगड़ रहे है। प्रदेश में नीत कांग्रेस सरकार आमजन, किसान, मजदूर वर्ग के हितों को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रही है। केन्द्र सरकार की ओर से आवंटित राशि का भी पूरा उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर कर उसका प्रचार प्रसार करने तथा गांवों व ढाणियों में भाजपा को मजबूत करने के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करने का आह्वान किया। इससे पूर्व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुथार का भाजपा नेता शैतानसिंह राठौड़, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, भाजपा जिला मंत्री मदनसिंह राजमथाई, अर्जुनराम ओड, जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सुथार, दासाणिया सरपंच नखताराम गोदारा, भणियाणा मंडल महामंत्री आनंद बागथल, देवेन्द्र बैरड़, हरीश गोदारा ने साफा, मालाएं पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष सुथार ने अपने अभिनंदन के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए एकजुट होकर कार्य करने व संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Home / Jaisalmer / राज्य सरकार की विफलताओं को करें उजागर : सुथार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो