4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वर्णनगरी में विदेशी सैलानी रंगों में सराबोर होने को तैयार

स्वर्णनगरी की ऐतिहासिक और पारंपरिक होली का आकर्षण दुनियाभर के सैलानियों को अपनी ओर खींच रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm news

स्वर्णनगरी की ऐतिहासिक और पारंपरिक होली का आकर्षण दुनियाभर के सैलानियों को अपनी ओर खींच रहा है। रंगों के इस पर्व को मनाने के लिए विदेशी मेहमान सात समंदर पार कर जैसलमेर पहुंचने लगे हैं। हर साल की तरह इस बार भी सैलानी समूहों और व्यक्तिगत रूप से यहां आकर होली का उत्सव मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।

परंपराओं से प्रभावित विदेशी

सैंकड़ों वर्ष पुरानी परंपराओं के साथ मनाई जाने वाली होली जैसलमेर आने वाले विदेशी पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है। धुलंडी के दिन विदेशी सैलानी स्थानीय लोगों के साथ घुल-मिलकर इस तरह होली खेलते हैं कि देखने वाले भी चकित रह जाते हैं। कई पर्यटकों के समूह तो केवल होली का त्योहार मनाने के लिए ही जैसलमेर आ रहे हैं। उन्हें यहां के शांतिपूर्ण माहौल और गुलाल से सजी पारंपरिक होली का अनुभव बेहद खास लगता है।

रंगों और पिचकारियों की खरीदारी में जुटे सैलानी

जैसलमेर के बाजारों में भी होली की चहल-पहल बढ़ गई है। विदेशी सैलानी रंग-गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। वे अपने गाइड्स से जैसलमेर की होली और इसे मनाने के पारंपरिक तरीकों की जानकारी भी ले रहे हैं।

होटलों में खास इंतजाम, ऑर्गेनिक रंगों से होगी होली

विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए जैसलमेर के कई बड़े होटलों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। होली के दौरान उनके लिए ऑर्गेनिक रंग और हर्बल गुलाल का उपयोग किया जाएगा, ताकि वे स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से त्योहार का आनंद ले सकें। इसके अलावा, रेन डांस, गीत-संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।