5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video:विष्णु के छठे अवतार,परशुराम की जय-जयकार…

ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को पोकरण कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई तथा पूजा-अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया गया।

Google source verification

जैसलमेर/पोकरण. ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को पोकरण कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई तथा पूजा-अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया गया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला, पोकरण व सांकड़ा ब्लॉक इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय समारोह शुरू हुआ। जिसके अंतर्गत पहले दिन कस्बे में एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा स्थानीय महेशानंद महाराज के आश्रम में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई, जिसमें एक घोड़े पर भगवान परशुराम के किरदार की झांकी तैयार की गई। कलाकार भरत बोहरा परशुराम की वेशभुषा में सजे हुए शोभायात्रा में आगे चल रहे थे। शोभायात्रा के साथ तीन ट्रैक्टरों में भारत माता, सेना के जवानों, विभिन्न भगवानों की झांकियां सजाई गई थी। डीजे की धुन पर नाचते गाते ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग परंपरागत वेशभुषा केसरिया साफा, सफेद वस्त्र व महिलाएं लाल साड़ी में शोभायात्रा में साथ चल रहे थे।
कस्बेवासियों ने शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा
शोभायात्रा आश्रम से रवाना होकर मंगलपुरा, छंगाणियों की गली, सावों का बास, गणेश मार्केट, मावडिय़ोंं का चौक, भास्कर मोहल्ला, आडा बाजार, सदर बाजार, गांधी चौक, गजानन मार्केेट, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, जयनारायण व्यास सर्किल, जोधपुर रोड, अस्पताल रोड, जोधनगर होते हुए पालीवाल छात्रावास पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान कस्बे में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।