
Crime News
पोकरण. पुलिस थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कस्बे के पुरोहितों की गली निवासी महेशकुमार पुरोहित पुत्र मुरारीलाल ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया था कि वह अपने घरेलू कार्य से बाहर गया हुआ था। इस दौरान चैनदान व उसकी पत्नी प्रेमकंवर ने उसकी माता के पास से 7 लाख रुपए उधार ले लिए। चैनदान ने अपनी पत्नी प्रेमकंवर के नाम से बैंक खाते के चैक पर अपने हस्ताक्षर कर उसकी माता को सुपुर्द कर दिया। आरोपी चैनदान व उसकी पत्नी प्रेमकंवर ने मिलीभगत कर धोखाधड़ी की एवं 7 लाख रुपए राशि हड़प ली। न्यायालय के आदेश पर पोकरण थाने में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
जिला पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत के निर्देशानुसार रामदेवरा थानाधिकारी दलपतसिंह चौधरी को मामले की जांच सुपुर्द की गई। थानाधिकारी दलपतसिंह चौधरी के नेतृत्व में गठित हेड कांस्टेबल सुखराम, कांस्टेबल रमेश तांडी, मांगीलाल, सवाईसिंह, हनुमानाराम, संतोष, अनिता की टीम ने मामले में अनुसंधान कर आरोपी बारठ का गांव हाल कस्बे के टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे निवासी चैनदान पुत्र सोहनदान व उसकी पत्नी प्रेमकंवर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए।
यातायात नियमों की दी जानकारी
लाठी. पुलिस की ओर से चलाए जा रहे 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को क्षेत्र के चाचा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में लाठी थानाधिकारी अशोककुमार विश्रोई ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही नियमों का उल्लंघन होने के कारण परेशानियों एवं दंडात्मक कार्रवाई के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
Published on:
17 Jan 2023 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
