
जैसलमेर जिले का पोकरण अब सौर ऊर्जा का नया हब बनता जा रहा है। गुरुवार को भिणाजपुरा सहित चार गांवों की सीमाओं में फैले विशाल सौर ऊर्जा प्लांट का लोकार्पण किया गया। करीब 3500 एकड़ भूमि पर तैयार इस प्लांट से प्रतिदिन 1.3 गीगावाट यानी 975 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो चुका है। कुल 5 गीगावाट की स्थापित क्षमता वाले इस प्रोजेक्ट को करीब 21 हजार करोड़ रुपए की लागत से रिन्यू कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। लोकार्पण समारोह में केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी व पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी मंचासीन रहे। मंच से जनसमूह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने राजस्थान को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर बताया। रिन्यू कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ सुमंत सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्लांट की तकनीकी विशेषताएं साझा कीं। कंपनी की सह-संस्थापक एवं चेयरपर्सन वैशाली निगम सिन्हा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी की एक पुस्तक का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।
यह सोलर प्लांट भिणाजपुरा, रामपुरिया, हस्तिनापुर और मसूरिया गांवों की सीमाओं में फैला हुआ है। स्थानीय युवाओं को रोजगार और ग्रामीणों को विकास की नई संभावनाएं इस प्रोजेक्ट के माध्यम से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Published on:
17 Apr 2025 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
