
पोकरण. राजकीय कन्या महाविद्यालय स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत।
पोकरण. कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत कर इतिहास संकाय शुरू किया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। गौरतलब है कि कस्बे के राजकीय महाविद्यालय को पूर्व में स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत किया गया था। कन्या महाविद्यालय स्नातक स्तर का ही होने के कारण छात्राओं को परेशानी हो रही थी। साथ ही महाविद्यालय को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नति की मांग की जा रही थी। पोकरण विधायक व मंत्री शाले मोहम्मद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से मांग की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2023-24 में बजट के दौरान 19 महाविद्यालयों, इसमें 11 सहशिक्षा व 8 कन्या शिक्षा को स्नातक से स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करने घोषणा की गई थी। जिसके अंतर्गत 8 जून को उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 19 महाविद्यालयों को स्नातक से स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करने के आदेश जारी किए गए। इसमें पोकरण के राजकीय कन्या महाविद्यालय को भी स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत कर इतिहास संकाय शुरू किया गया है और 2 सहायक आचार्यों के पद स्वीकृत किए गए है। जिसकी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। जिस पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
Published on:
10 Jun 2023 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
