जैसलमेर/मोहनगढ़. पुलिस थाने में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त थाना अधिकारी माणकराम विश्नोई ने की। इस दौरान शांति समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों ने बैठक में भाग लिया। शांति समिति की बैठक का आयोजन मुख्य रूप से पंचायती राज चुनाव को लेकर किया गया। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याओं से थाना अधिकारी को अवगत करवाया गया। मुख्य रुप से सीएडी कॉलोनी में अवैध रूप से निवास करने वालों खिलाफ कार्रवाई करने, भारी वाहनों को बाइपास से आने जाने के लिए पाबंद करने और कस्बे की यातायात व्यवस्था को सुधारने संबंधी समस्याओं से अवगत करवाया गया। इस दौरान थानाधिकारी माणकराम विश्नोई ने सभी समस्याओं के निवारण के लिए कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस दौरान पंचायती राज चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की गई। इस दौरान विशेष रूप से सोशल मीडिया पर कोई भी गलत संदेश नहीं प्रसारित करने को लेकर हिदायत दी गई। बैठक में भंवरसिंह पौड़, राधेश्याम गांधी, मुकुंद वासु, जगदीशप्रसाद गांधी, सत्यनारायण चांडक, राणाराम सुथार, साहबान खान, जमालदीन, रज्जू खां, भीखाराम बिश्नोई, रामकिशन सारस्वत, गुमानाराम बामणिया, मदनलाल सुथार, गजेंद्र सोनी, उपनिरीक्षक सहीराम बिश्नोई, एएसआई प्रागाराम, आम्बसिंह, हेड कांस्टेबल चेनाराम बारूपाल, कालूसिंह, दीपसिंह, बनवारीलाल, भारमलराम सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
नाचना. पुलिस थाना में थानाधिकारी रमेश ढाका की अध्यक्षता में शांति समिति व सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बस स्टैण्ड पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने, पुलिस गश्त सहित क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान १२ सदस्यों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की। बैठक में सत्यनारायण चांडक, नभू खां, लतीप खां, भंवरसिंह, जीवण खां, विरेन्द्रसिंह, सुभाष, खुशाल सोनी, गिरिराज चांडक, ओमसिंह, बद्री सुथार आदि उपस्थित रहे।