जैसलमेर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करने उमड़े लोग, नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी मची होड़

- नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी मची होड़

2 min read
May 25, 2023
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करने उमड़े लोग, नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी मची होड़

जैसलमेर. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीमांत जैसलमेर जिले की यात्रा पर पहुंचे सीपी जोशी का गुरुवार को पार्टीजनों के साथ ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जोशी सीमावर्ती जिलों में राष्ट्रगीत गायन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों को दिए अमृतकाल के पंच प्रण का जिले के सीमावर्ती घंटियाली क्षेत्र में आयोजित वंदे सरहद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। बाड़मेर से जैसलमेर जिले में प्रवेश के साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का रास्ते भर में अलग-अलग गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद कैलाश चौधरी भी उनके साथ थे। जिला भाजपा संगठन की तरफ से देवीकोट गांव में जोशी के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ आम ग्रामीणों ने प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार ढंग से स्वागत किया। जोशी का स्वागत करने के लिए देवीकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक़ के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इनमें जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी और शैतानङ्क्षसह राठौड़, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईदानसिंह भाटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रमसिंह नाचना, सुजानसिंह हड्डा, नरेंद्र व्यास, सवाईसिंह गोगली, बाबूलाल शर्मा, महेंद्र तंवर आदि सहित सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
निर्धारित समय से देरी से पहुंचे
जानकारी के अनुसार बाड़मेर में कार्यक्रमों में देरी तथा रास्ते में जगह-जगह स्वागत-सत्कार के चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष निर्धारित समय से काफी देरी से जैसलमेर पहुंचे। वाहनों के बड़े काफिले के साथ वे देर शाम शहर में दाखिल हुए और सीधे तनोट क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। उनका रास्ते में घंटियाली में वंदे सरहद कार्यक्रम में भाग लेने का कार्यक्रम है। जोशी तनोटराय मंदिर में दर्शन के बाद तनोट में रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले उनके जैसलमेर में यूनियन चौराहा पर नए भाजपा कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम शाम करीब 4 बजे का था।

Published on:
25 May 2023 08:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर