5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरू महोत्सव-2026 के प्री इवेंट को देशी-विदेशी सैलानियों की मिली सराहना

जग विख्यात मरू महोत्सव-2026 के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित प्री इवेंट को देशी-विदेशी सैलानियों सहित स्थानीय दर्शकों से उत्साहजनक सराहना मिल रही है। इस नवाचार के तहत जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसलमेर दुर्ग, पटवा हवेली और गडीसर झील पर प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। जिला कलेक्टर प्रतापसिंह की पहल पर शुरू किए […]

less than 1 minute read
Google source verification

जग विख्यात मरू महोत्सव-2026 के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित प्री इवेंट को देशी-विदेशी सैलानियों सहित स्थानीय दर्शकों से उत्साहजनक सराहना मिल रही है। इस नवाचार के तहत जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसलमेर दुर्ग, पटवा हवेली और गडीसर झील पर प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। जिला कलेक्टर प्रतापसिंह की पहल पर शुरू किए गए इन आयोजनों ने महोत्सव के प्रति उत्सुकता बढ़ाई है। आज के कार्यक्रम की शुरुआत दुर्ग तलहटी पर लोक कलाकार जमाल खान और साथियों के गायन से हुई।

प्रदर्शन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पंजाब से आए अमरीक सिंह ने कहा कि उन्हें राजस्थानी भाषा भले न समझ आए पर गीत-संगीत ने मन छू लिया और यही हिंदुस्तान की खूबसूरती है। मलेशिया से आए गणेश और विघ्नेश्वरी ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए जैसलमेर को अपना पसंदीदा शहर बताया। दोपहर में पटवा हवेली पर विद्यालयी बालक-बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों में उत्साह रहा। सायंकालीन सत्र में गडीसर झील पर राकेश भाट और साथियों ने कठपुतली कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे देशी-विदेशी सैलानियों और स्थानीय लोगों ने विशेष रूप से पसंद किया। तीनों स्थलों पर बजाए गए मरू महोत्सव के थीम सॉन्ग पर दर्शक तालियों और उत्साह के साथ झूम उठे।पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक कमलेश्वर सिंह ने कहा कि प्री इवेंट 27 जनवरी तक चलेंगे और शहरवासियों तथा पर्यटकों से आग्रह है कि वे इसमें सहभागिता कर मरू महोत्सव-2026 ' बीट्स ऑफ द थार ' की आत्मा का अनुभव करें और जैसलमेर की सांस्कृतिक धरोहर के साक्षी बनें।