जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी करने जैसलमेर आए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद कैलाश चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में गुणवत्तायुक्त सडक़ों का जाल बिछाने के भारतमाला परियोजना के तहत डीएनपी की आपत्तियों की वजह से अटका हुआ जैसलमेर से म्याजलार तक 100 किलोमीटर सडक़ कार्य को स्वीकृति मिल गई है और जल्द ही यह कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएनपी क्षेत्र में सार्वजनिक महत्व के विकास कार्यों व बुनियादी सुविधाओं के कार्य पर किसी तरह की रोक नहीं है। इसके बावजूद निचले स्तर पर अधिकारी अगर किसी कार्य में रुकावट डालते हैं तो संबंधित व्यक्ति सीधा उनसे मिल सकता है।