जैसलमेर

वंदे सरहद कार्यक्रम का आगाज- ‘सरहद के गांवों के विकास को मिलेगी प्राथमिकता’

-वंदे सरहद कार्यक्रम का आगाज

less than 1 minute read
May 26, 2023
वंदे सरहद कार्यक्रम का आगाज- ‘सरहद के गांवों के विकास को मिलेगी प्राथमिकता’

जैसलमेर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सरहद के तनोट क्षेत्र के घंटियाली मंदिर के पास वंदे सरहद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्राण कार्यक्रम का आगाज किया। जोशी ने गहलोत सरकार पर केंद्र की योजनाओं को अपना बता कर लागू करने का आरोप लगाया। गहलोत सरकार किसानों को कर्ज माफी व बेरोजगारों को भत्ता देने के झूठे वादे पर सत्ता में आई है। इस कार्यक्रम से पूर्व युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, महामंत्री भजनलाल शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीडिया प्रभारी बाबूलाल शर्मा ने बताया के आज के ऐतिहासिक कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, महामंत्री सवाईसिंह गोगली, राष्ट्रीय युवा मोर्चा सदस्य आईदानसिंह भाटी, मंत्री कंवराजसिंह चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयसिंह भाटी, हुकमाराम कुमावत, चंदनसिंह हेमा, वीरेंद्रसिंह सोलंकी, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, कादर बक्स, जीवन खान, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, छोटूसिंह भाटी, शैतानसिंह राठौड़, सुरेंद्रसिंह, हाथीसिंह मूलाना आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विरेंद्रसिंह सोलंकी व हुकमाराम कुमावत को धन्यवाद ज्ञापित किया व गजरूप सागर महंत बालभारती का अभिनंदन किया।

Published on:
26 May 2023 08:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर