24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइटेंशन तारों के करंट से दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध की मौत

देगराय ओरण में बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से दुर्लभ प्रजाति के एक गिद्ध की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

देगराय ओरण में बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से दुर्लभ प्रजाति के एक गिद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। गौरतलब है कि देगराय ओरण से निकल रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से प्रवासी पक्षियों की मौत व घायल होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। देगराय ओरण व आसपास के क्षेत्र में गिद्ध, कुरजां व गोडावण का पड़ाव है। कई बार इनके उड़ान भरने के दौरान चपेट में आने से करंट से उनकी मौत हो जाती है। रविवार को भी देगराय ओरण से निकल रही बिजली की तार की चपेट में आने से एक दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पक्षी प्रेमी सुमेरसिंह भाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत गिद्ध का पोस्टमार्टम करवाया। उन्होंने बताया कि ओरण से निकल रही बिजली की हाइटेंशन लाइनों से टकराकर प्रवासी पक्षियों की मौत हो रही है।