16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब पुलिस के हाथ लगा कुख्यात नशा तस्कर, करोड़ों की हेरोइन बरामद

आए दिन पंजाब (Punjab News) की किसी ना किसी जगह से नशा (Drug Smuggler) तस्करों के पकड़े जाने के मामले सामने आते रहते हैं। नशा विरोधी अभियान में जुटी (Jalandhar News) पुलिस ने शनिवार को बड़ी (Charanjeet Singh Channa) सफलता हाथ लगी...

less than 1 minute read
Google source verification
Punjab News

पंजाब पुलिस के हाथ लगा कुख्यात नशा तस्कर, करोड़ों की हेरोइन बरामद

(जालंधर): पंजाब में नशे की समस्या नई नहीं है। नशा तस्करों ने पुलिस की नाम में दम कर रखा है। आए दिन पंजाब के किसी ना किसी जगह से नशा तस्करों के पकड़े जाने के मामले सामने आते रहते हैं। नशा विरोधी अभियान में जुटी पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। जालंधर जिला पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से बड़ी मात्रा पर हेरोइन बरामद की गई है जिसकी कीमत जानकर आफ चौंक जाएंगे।


तस्करों ने दी चन्ना की जानकारी

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कुछ दिन पहले नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद चन्ना के बारे में जानकारी मिली। चन्ना को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया। जिले के वडाला चौक से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी फिरोजपुर के गट्टी मत्तड़ का रहने वाला है।

15 करोड़ की हेरोइन बरामद

चन्ना के पास से तीन किलो हेरोइन बरामद की गई है इंटरनेशन मार्केट में जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए है। आरोपी के पास से पुलिस ने दो लाख रुपए ड्रग मनी भी बरामद की है।


पंजाब की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:Video: पुलिस टीम पर हमला, जवानों को कर दिया लहूलुहान, गए थे नशा तस्कर को पकड़ने