1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालंधर बाईपास और एएसआर-जामनगर आर्थिक गलियारा परियोजनाओं में शीघ्र भुगतान के निर्देश

पंजाब-आर्थिक गलियारा-भुगतान  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालंधर

•

image

Ram brajesh pal

•

Updated: 12 Oct 2023, 5:54 PM IST

जालंधर बाईपास और एएसआर-जामनगर आर्थिक गलियारा परियोजनाओं में शीघ्र भुगतान के निर्देश

जालंधर बाईपास और एएसआर-जामनगर आर्थिक गलियारा परियोजनाओं में शीघ्र भुगतान के निर्देश

जालंधर. पंजाब में जालंधर के जिला उपायुक्त विशेष सारंगल ने गुरुवार को भूमि अधिग्रहण के लिए सक्षम प्राधिकारियों (सीएएलए) को ग्रीनफील्ड छह-लेन जालंधर बाईपास और अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारा परियोजनाओं के अमृतसर-बठिंडा खंड भाग के तहत शीघ्र भूमि अधिग्रहण और मुआवजे का वितरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस के बाद एसडीएम और डीआरओ के साथ बैठक में उपायुक्त ने कहा कि ये परियोजनाएं राष्ट्रीय महत्व की हैं और यातायात की भीड़ को कम करने, पर्यटन और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत पंजाब में उत्तर-दक्षिण गलियारे की भीड़ कम करने के हिस्से के रूप में ग्रीनफील्ड छह-लेन वाला जालंधर बाईपास काहलवां गांव से शुरू होकर सरमस्तपुर और मदारा से होते हुए कांग साबू पर समाप्त होगा। कुल 42.20 किमी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा और सात किमी भूमि का अधिग्रहण अभी भी लंबित है। उन्होंने कहा कि अधिग्रहीत हिस्सा भी एनएचएआई को सौंप दिया गया है और भूमि मालिकों को 393 करोड़ रुपये की राशि भी वितरित की गई है।

श्री सारंगल ने कहा कि अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारा परियोजना के हिस्से अमृतसर-बठिंडा खंड के लिए 15.20 किमी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है और केवल दो किमी भूमि अधिग्रहण के लिए लंबित है। उन्होंने कहा कि अधिग्रहीत हिस्सा भी एनएचएआई को सौंप दिया गया है और 95 करोड़ रुपये की राशि भी भूमि और अन्य संपत्तियों के मालिकों को हस्तांतरित कर दी गई है।

उपायुक्त ने सीएएलए को 15 नवंबर से पहले इन सभी मुद्दों को निपटाने को कहा ताकि इन परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि सीएएलए की ओर से किसी भी कीमत पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।