1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करतारपुर सिविल अस्पताल काे 2.93 करोड़ से किया जाएगा अपग्रेड:सिंह

पंजाब.अस्पताल.विकास
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालंधर

•

image

Ram brajesh pal

•

Updated: 1 Oct 2023, 7:03 PM IST

करतारपुर सिविल अस्पताल काे 2.93 करोड़ से किया जाएगा अपग्रेड:सिंह

करतारपुर सिविल अस्पताल काे 2.93 करोड़ से किया जाएगा अपग्रेड:सिंह

करतारपुर (जालंधर). पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने रविवार को कहा कि करतारपुर शहर में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार ने मौजूदा सिविल अस्पताल इमारत, नई ओपीडी का पूरा नवीनीकरण करने का निर्णय लिया है। वहीं प्रशासकीय ब्लाकों के निर्माण के लिए 2.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है।
करतारपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में भाग लेते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही टैंडर जारी किए जाएंगे, क्योंकि सरकार ने इस काम के लिए पहले ही 2.93 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की कार्यकारी एजेंसी पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन होगी और काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में पूर्ण सुधार सुनिश्चित कर रही है, जिसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें डाक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भर्ती, बिस्तरों की संख्या में वृद्धि, स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में वृद्धि और अन्य पहल शामिल है। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से लोगों को पहले से ही उनके द्वार पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है और आने वाले हफ्तों में इस प्रकार के और केंद्र लोगों को समर्पित किए जाएंगे।
इस दौरान श्री सिंह ने लोगों को जालंधर को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का भी निमंत्रण दिया, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जिले में स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोगों के सक्रिय समर्थन से जालंधर जल्द ही एक स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त जिला बनकर उभरेगा।