4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबरः राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तारीखों का ऐलान

अंग्रेजी और पंजाबी माध्यम से होने वाली परीक्षा में बहुविकल्पीय 200 प्रश्न पूछे जाएंगे दो हजार छात्रों को मिलेगा वजीफा, केन्द्र सरकार की आरक्षण नीति का पालन किया जाएगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालंधर

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 7 Oct 2020, 9:51 PM IST

JEE Main Examination : विद्यार्थियों व अभिभावकों की कल होगी असली परीक्षा

JEE Main Examination : विद्यार्थियों व अभिभावकों की कल होगी असली परीक्षा

चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एन.टी.एस.ई., स्टेज-1) के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 13 दिसंबर 2020 को होगी। आवेदन 8 अक्टूबर से शुरू होंगे।

ये है योग्यता
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार डायरेक्टर स्टेट कौंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी) द्वारा साल 2020-21 के लिए ली जाने वाली इस परीक्षा के लिए विस्तृत रूप रेखा तैयार की गई है। यह परीक्षा दसवीं कक्षा में पढ़ते बच्चे दे सकते हैं। यह परीक्षा देने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग विद्यार्थियों के नौवीं कक्षा में 55 प्रतिशत और अन्य श्रेणियों के 70 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

किसे कितने वजीफा मिलेगा
प्रवक्ता के अनुसार एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली द्वारा लिए जाने वाली स्टेज-2 की परीक्षा पास करने वाले लगभग दो हज़ार विद्यार्थियों को एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा वज़ीफ़ा दिया जायेगा। 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को यह वजीफा 1250 रुपए प्रति महीना, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 2000 रुपए प्रति महीना और दूसरी क्लासों के लिए यू.जी.सी. के नियमों के अनुसार मिलेगा। इस वज़ीफ़े के लिए केंद्र सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार आरक्षण होगा।

आवेदन आठ अक्टूबर से
प्रवक्ता के अनुसार इस परीक्षा के लिए आवेदन 8 अक्तूबर से दिया जा सकेगा और आवेदन देने के लिए आखिरी तारीख़ 2 नवंबर 2020 होगी। एडमिट कार्ड पहली दिसंबर 2020 को डाउनलोड किये जा सकेंगे। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा। इनमें से 100 प्रश्न मानसिक योग्यता और 100 विषयों से सबंधित होंगे। यह पेपर अंग्रेजी और पंजाबी मीडियम में होगा।