1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरीबी से परेशान मां-बाप ने तीन पुत्रियों का किया कत्ल

अपराध-पंजाब-शव-बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालंधर

•

image

Ram brajesh pal

•

Updated: 2 Oct 2023, 6:47 PM IST

गरीबी से परेशान मां-बाप ने तीन पुत्रियों का किया कत्ल

गरीबी से परेशान मां-बाप ने तीन पुत्रियों का किया कत्ल

जालंधर. पंजाब के जालंधर में एक ह्रदय विदारक घटना में गरीबी से परेशान एक मजदूर दम्पति ने अपनी तीन मासूम बेटियों को जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी और शवों को घर में रखे एक संदूक में छुपा दिया। मृतकों के नाम नौ वर्षीय अमृता कुमारी, सात वर्षीय शक्ति कुमारी और चार वर्षीय कंचन कुमारी के तौर पर हुई है। हत्यारोपी सुशील मंडल की चार बेटियां और एक बेटा है, लेकिन गरीबी के चलते सुरिंदर और उसकी पत्नी ने एक दिल दहला देने वाला फैसला लेते हुए अपनी तीन बेटियों को दूध में जहरीला पदार्थ पिला कर मौत की नींद सुला दिया और शवों को एक ट्रंक में बंद कर पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दे दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुखविंदर सिंह भुल्लर ने सोमवार को बताया कि गांव काहनपुर निवासी सुरिंदर सिंह ने रविवार को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके घर में किराए पर रहने वाले सुशील मंडल की तीन बेटियां गायब हैं। जिस पर मकसूदां थाना के प्रभारी सिकंदर सिंह ने घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक प्रवासी मजदूर की तीन बेटियां घर पर लावारिस खेल रही थीं, जब उन्होंने खुद को कोणीय ताले वाले बक्से में छिपा लिया और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
श्री भुल्लर ने कहा कि आज सुबह पुलिस पार्टी वापस घटना की जांच के लिए उनके घर गई तो सुशील मंडल ने अपने
घर के बाहर एक ट्रक रखा हुआ था और बताया कि तीनों शव इस ट्रंक में बंद है। मृत लड़कियों के मुंह से झाग निकली हुई थी लेकिन मंडल कह रहा था कि लड़कियां खेलते हुए ट्रंक में बंद हो गई थी और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंडल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी पत्नी मंजू देवी से बड़ी गलती हो गई और उसने कल सुबह दूध में जहरीली दवा मिलाकर तीनों को दे दी। जब तीनों बेहोश हो गए तो उन्हें ट्रंक में बंद कर काम पर चले गए। चौथी बेटी अनुष्का को साथ ले गए और बेटे सनी को कमरे में छोड़ दिया। मंडल का कहना है कि गरीबी के कारण उनका गुजारा बहुत मुश्किल से हो रहा था, मजबूरी में दोनों पति-पत्नी ने सोचा कि रात में इन्हें मार कर शवों को खुर्दवुर्द कर देंगे। पुलिस सुशील मंडल और उसकी पत्नी मंजू को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।