scriptप्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला, इस छोटी सी बात पर हुआ दोनो में विवाद | man murder his lover with axe | Patrika News
जालौन

प्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला, इस छोटी सी बात पर हुआ दोनो में विवाद

जालौन से एक बड़ी दर्दनाक खबर है यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को मात्र दूसरे रास्ते से जाने की बात पर कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। दोनो के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रेमी को मय कुल्हाड़ी गिरफ्तार कर लिया है।

जालौनMar 28, 2024 / 10:13 am

anoop shukla

प्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला, इस छोटी सी बात पर हुआ दोनो में विवाद

प्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला, इस छोटी सी बात पर हुआ दोनो में विवाद

जालौन में प्रेम-प्रसंग में 32 साल युवक ने अपनी 50 साल की प्रेमिका को जंगल में ले जाकर कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद महिला की शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना आटा थाना कस्बे की है।
आटा कस्बे की रहने वाली महिला उर्मिला पत्नी दीनानाथ यादव का पड़ोस में रहने वाले युवक जितेंद्र यादव (32) के साथ कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उर्मिला और जितेंद्र साथ में गांव के ही एक साहूकार के खेत में मटर काटने गए थे। तभी जितेंद्र ने उसकी हत्या कर दी।
बुधवार देर शाम उर्मिला अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ घर आ रही थी। इसी दौरान उर्मिला अपनी बकरियां लेकर दूसरे रास्ते से घर जाने लगी। इसी बात पर उर्मिला और जितेंद्र में बहस होने लगी। तभी जंगल के रास्ते में जितेंद्र ने उर्मिला पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई, तो मौके पर भीड़ लग गई। वहीं, जानकारी मिलने पर महिला का पति भी मौके पहुंच गया और उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी, आटा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी जितेंद्र से पूछताछ कर रही है।
घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि जिस युवक जितेंद्र ने हत्या की है, उसकी उम्र 32 साल है। उसने अपनी महिला मित्र की हत्या की है। दोनों पड़ोस में रहने वाले हैं।

Home / Jalaun / प्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला, इस छोटी सी बात पर हुआ दोनो में विवाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो