23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आहोर क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की नाक में किया दम, अब जोगावा में टूटे एक मकान के ताले

आहोर क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। यहां पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग गांवों में लगातार चोर एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को भी क्षेत्र के जोगावा में एक मकान में सेंधमारी का मामला सामने आया। मकान मालिक जब सुबह दिसावर से घर लौटे तो चोरी की वारदात का पता चला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dharmendra Ramawat

•

Updated: 21 Mar 2021, 9:16 AM IST

आहोर क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की नाक में किया दम, अब जोगावा में टूटे एक मकान के ताले

आहोर. क्षेत्र के जोगावा में एक मकान में चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान। पत्रिका

आहोर. आहोर क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। यहां पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग गांवों में लगातार चोर एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को भी क्षेत्र के जोगावा में एक मकान में सेंधमारी का मामला सामने आया। मकान मालिक जब सुबह दिसावर से घर लौटे तो चोरी की वारदात का पता चला। चोर मकान में सेंधमारी कर लाखों के सोने चांदी के जेवरात व नकदी चुराकर ले गए। इधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जोगावा निवासी रामाराम पुत्र समाराम घांची ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह करीब तीन महीने पहले गांव में स्थित अपने रहवासी मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित दिसावर गया था। शनिवार सुबह वापस घर आया और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर पहुंचा तो देखा कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोर उसके मकान में सेंधमारी कर चांदी के दो कमरबंध, चांदी के कलडिय़ा जोड़ी, चांदी की तोड़ी तीन सैट, करीब दो किलो के चांदी के फेंसी कमरबंध, तीन तोले का सोने का हार, दो तोले की एक सोने की कंठी, लंूगों की जोड़ी, चार ग्राम वजनी दो सोने की फीणी, 45 हजार रुपए व बच्चों के गुल्लक में पड़े 10 हजार रुपए चुराकर ले गए।
गांवों में सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे
आहोर. पुलिस प्रशासन की ओर से क्षेत्र में हो रही चोरियों व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने को लेकर क्षेत्र के भैंसवाड़ा व हरजी में सीएलजी सदस्यों व ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में थानाप्रभारी घेवरसिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने चोरियों को लेकर रात व दिन की गश्त बढ़ाने की मांग की। जिस पर थानाप्रभारी ने सरकारी बाइक व चार पहिया वाहन से रात्रि के समय प्रभावी गश्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जन सहयोग से मुख्य मंदिरों, सरकारी संपत्ति व सूने मकानों के आगे सीसीटीवी कैमरे लगवाने और रात्रि के समय चौकीदार लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि अनजान व्यक्ति पैदल या वाहन लेकर घूमता पाए जाने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। थाना क्षेत्र में पाली व सिरोही की तरफ प्रवेश होने वाले मुख्य नाकों पर रात्रि के समय नाकाबंदी शुरू की गई है। रात्रि के समय आने वाले संदिग्ध वाहनों व उनमें सवार व्यक्तियों की प्रभावी तरीके से चैकिंग की जा रही है। इस मौके चौकी प्रभारी मनोहरलाल मीणा समेत कई जने मौजूद रहे।