4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टूटी-फूटी सड़कों पर मुश्किल हो रहा सफर

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
टूटी-फूटी सड़कों पर मुश्किल हो रहा सफर

टूटी-फूटी सड़कों पर मुश्किल हो रहा सफर

बारिश के कारण गांवों में क्षतिग्रस्त हुई कई सड़कें, कई मार्ग पत्थरों की खान में तब्दील हो गए है।


आहोर. कस्बे समेत क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश ने कई सड़कों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। बारिश के बाद कई सड़क मार्ग पत्थरों की खान में तब्दील हो गए है। कस्बे समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कई सड़क मार्ग बारिश की वजह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए है। जिसके चलते राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन उपखंड मुख्यालय समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में टूटी-फूटी सड़कों को दुरुस्त करने को लेकर जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इधर, बदहाल सड़कों पर सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है। (rajasthan pwd-road department-jalore rajasthan)

सड़कों की सूरत बिगड़ गई
कस्बे समेत क्षेत्र के गांवों में गत दिनों बारिश की वजह से कई सड़कों की सूरत बिगड़ गई है। कस्बे में आहोर-जालोर सड़क मार्ग, आहोर-जोधपुर सड़क मार्ग, दयालपुरा-मादड़ी सड़क मार्ग, खारा-जोगावा सड़क मार्ग, जोड़ चौराहा-नोसरा सड़क मार्ग, आहोर-सनवाड़ा मार्ग, गोदन-बादनवाड़ी मार्ग, कानीवाड़ा-हरजी मार्ग समेत क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्ग बारिश के कारण टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए है। सड़क मार्ग पर जगह-जगह डामर बिखरकर अलग हो गया है वही गड्ढें पड़ गए है। डामर सड़क मार्ग बारिश के बाद पत्थरों की खान में तब्दील हो गए है। सड़क मार्ग की हुई बदहाल के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।


कस्बे में भी यहीं स्थिति
कस्बे में माधोपुरा रोड़, कालूपुरा रोड, नेणचंद कोठारी मार्ग, पुराना बस स्टैण्ड से राजेन्द्र पाठशाला सड़क मार्ग, सदर बाजार से माधोपुरा सड़क मार्ग, कस्बे में रामावि हनुमानशाला के सामने खारा रोड, कच्चा काम्बा मार्ग, चांदरा माता मंदिर चौक समेत विभिन्न सड़कें बारिश के कारण जगह-जगह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़कों से डामर उखडऩे की वजह से जगह-जगह कंकरीट फैली पड़ी है। वहीं जगह-जगह गड्ढे पड़ गए है।