30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Murder: युवक को घर बुलाकर निर्वस्त्र किया, फिर बेरहमी से पीट-पीटकर ले ली जान

Bhinmal Murder Case: जालोर के भीनमाल क्षेत्र के भागलसेफ्टा गांव में युवक वाग सिंह की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस ने अपहरण, मारपीट और हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी जैसाराम लुहार और उसके पुत्र को हिरासत में लिया।

2 min read
Google source verification

जालोर

image

Arvind Rao

Mar 30, 2026

Rajasthan Jalore Bhinmal Murder Case Youth Beaten to Death in Bhagalsefta Village Land Dispute Suspected

मृतक वाग सिंह (फोटो- पत्रिका)

Jalore-Bhinmal Murder Case: जालोर: भीनमाल क्षेत्र के भागलसेफ्टा गांव में शनिवार देर रात को एक युवक से बेरहमी से मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को चंगुल से छुड़ाकर शहर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान वाग सिंह (22) की मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों सहित अन्य के खिलाफ अपहरण, मारपीट और हत्या का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

इन लोगों ने की मारपीट

पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मृतक के पिता भंवर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी जैसाराम लौहार, उसकी पत्नी डाई देवी, पुत्र सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, पुत्री मैकी और पुत्रवधु सहित अन्य लोगों ने उसके पुत्र को घर से बुलाकर बंधक बनाया एवं उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

परिजन और पुलिस आरोपी को शहर के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक वाग सिंह को नंगा कर मारपीट की गई।

इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस दौरान छुड़ाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी जैसाराम लुहार, उसकी पत्नी डाई देवी, पुत्र सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, पुत्री मैकी सहित अन्य लोगों पर अपहरण कर बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया।

गांव में पुलिस का पहरा

युवक की हत्या के बाद भागलसेफ्टा गांव और आरोपियों के मोहल्ले में पुलिस का पहरा रहा। पुलिस गांव में तनाव नहीं फैले इसे लेकर खास सख्ती बरती जा रही है। आरोपी का घर और मृतक का घर करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा मृतक और आरोपियों का एक भूखंड पास-पास में ही स्थित है।

भूखंड विवाद हत्या का कारण

परिजनों ने बताया कि आरोपियों से भूखंड को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी जैसाराम लुहार व उसके सुरेश को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवक गांव में ट्रैक्टर व खेती बाड़ी का कार्य करता था। मृतक शादीशुदा था। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर भूखंड का विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, अभी अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा।

इन्होंने कहा…

भागलसेफ्टा गांव में एक युवक की लाठियों और धारदार हथियार से वार कर हत्या की है। हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी और उसके पुत्र को हिरासत में लिया है। हत्या किस वजह से हुई है, इसका खुलासा अनुसंधान के बाद ही हो सकेगा।
-राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी-भीनमाल