
फोटो पत्रिका नेटवर्क
Jalore Suicide Case : जालोर। शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक मकान में युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मां जब बाजार से घर लौटी तो बेटे ने गेट नहीं खोला । अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों को बुलाया गया और गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। भीतर जाकर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि परिजनों ने किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया है ।
एएसआई मांगीलाल ने बताया कि ऋषभ भाटी (26) ने घर में चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से पाली का निवासी था और उसके पिता राजेश भाटी जालोर में आयकर अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
जानकारी के अनुसार महिला दोपहर में बाजार से लौटी तो घर का गेट अंदर से बंद मिला। आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया गया। गेट तोड़कर घर में घुसे। इस दौरान घर में ऋषभ फंदे से लटका मिला। लोगों की मदद से ऋषभ को नीचे उतारा और उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया कि ऋषभ ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली थी और वर्तमान में पीजी की तैयारी कर रहा था। ऋषभ परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है और घर में मातम का माहौल बना हुआ है। परिजन इस घटना से बेहद विचलित हैं।
बताया जा रहा है कि 5 मार्च 2025 को ऋषभ ने एमबीबीएस पूरा किया था। इस अवसर पर पिता ने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए उसे बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था कि ‘तपस्या और संघर्ष से आज मुकाम हासिल हुआ, बहुत बहुत बधाई डॉक्टर ऋषभ भाटी…भावुक क्षण’। इस घटना के बाद क्षेत्र में भी शोक की लहर फैल गई और आसपास के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और सच्चाई जानने का प्रयास जारी है।
Updated on:
20 May 2026 08:56 pm
Published on:
20 May 2026 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
