18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jalore: आधी रात होटल में नाबालिग लड़की संग पकड़ा लड़का, ‘लव जिहाद’ का शक, मचा हंगामा

जालोर शहर के एक होटल में लड़का और नाबालिग लड़की मिलने की सूचना पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। लड़की को परिजनों को सौंपा गया, जबकि लड़के को धारा-151 में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

जालोर

image

Arvind Rao

May 18, 2026

Jalore News

होटल में नाबालिग लड़की और लड़के को पकड़ा (फोटो-एआई)

Jalore News: जालोर शहर के होटल में आधी रात को एक लड़का और नाबालिग लड़की के मिलने की सूचना पर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली थाना मौके पर पहुंचा और होटल से लड़के व नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया। लड़की को काउंसलिंग के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया, जबकि लड़के को शांति भंग की आशंका में धारा-151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि जालोर शहर के एक होटल में एक लड़का और लड़की ठहरे हुए हैं। इसे 'लव जिहाद' की आशंका बताते हुए कार्यकर्ता होटल के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया।

कोतवाली थानाधिकारी देवेंद्र कच्छवाह ने बताया कि हिरासत में ली गई लड़की नाबालिग है और बाड़मेर जिले की निवासी है। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया। लड़का जालोर का निवासी बताया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि संगठनों की ओर से लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और तथ्यों के सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

सांचौर: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

प्लाट विवाद को लेकर हुई वारदात के मामले में पुलिस थाना सांचौर की टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी अशोक कुमार निवासी भरकुआ, हरियाली, थाना झाब को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सांचौर नेमाराम के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को दस्तयाब किया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

गौरतलब है कि 12 मई 2026 को हरियाली में प्लॉट विवाद के दौरान आरोपियों ने गाड़ियों से गंभीर चोटें पहुंचाने के उद्देश्य से वाहन ऊपर चढ़ाकर हमला किया गया। इस मामले में प्रकरण के तहत पुलिस थाना सांचौर में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।

238 ग्राम अफीम और 18 किलो डोडा बरामद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सांचौर की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार बिश्नोई निवासी पंवारों व सुथारों का वास, धमाणा, सांचौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.415 किलोग्राम डोडा पोस्त और 238 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

पिस्टल व 4 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सांचौर टीम ने आर्म्स एक्ट में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी पोपटलाल निवासी भडवल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सूरत शहर, गुजरात से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और एक धारदार चाकू बरामद किए गए। आरोपी से अवैध देशी पिस्टल की खरीद-फरोख्त संबंधी अनुसंधान जारी है।