23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छलावे की खुशी, पुरानी गाडिय़ों को ही स्पेशल ट्रेन का नाम देकर कर रहे संचालन, किराया भी अधिक

कोरोना संकट के बीच करीब एक साल पूर्व बंद की गई जोधपुर गांधीधाम और भगत की कोठी-साबरमती टे्रनों का संचालन शुरू जरुर किया जा रहा है, लेकिन ये टे्रनें यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेंगी। वहीं प्रति टिकट 20 से 100 रुपए अतिरिक्त किराया भी लगेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dharmendra Ramawat

•

Updated: 30 Mar 2021, 9:20 AM IST

छलावे की खुशी, पुरानी गाडिय़ों को ही स्पेशल ट्रेन का नाम देकर कर रहे संचालन, किराया भी अधिक

Jalore Railway station

जालोर. कोरोना संकट के बीच करीब एक साल पूर्व बंद की गई जोधपुर गांधीधाम और भगत की कोठी-साबरमती टे्रनों का संचालन शुरू जरुर किया जा रहा है, लेकिन ये टे्रनें यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेंगी। वहीं प्रति टिकट 20 से 100 रुपए अतिरिक्त किराया भी लगेगा। मामला इसलिए खास है कि ये सभी टे्रनें वे ही हंै, जो कोरोना संकट से पूर्व संचालित हो रही थीं। ऐसे में यह बात समझ से परे है कि आखिर पूर्व में संचालित टे्रनों को ही स्पेशल के रूप में क्यों संचालित किया जा रहा है और इसमें किराया भी अधिक वसूलने का क्या औचित्य है। (एसं)
साधारण सवारी गाड़ी भी स्पेशल
सीधे तौर पर रेल प्रशासन की मनमर्जी के रूप में ही इन आदेशों को देखा जा रहा है। ये आदेश सीधे तौर पर रेलवे बोर्ड आधारित है, इसलिए रेलवे प्रशासन भी इन आदेशों की पालना में मौन धारण किए हुए हंै। जबकि समदड़ी-भीलड़ी वाया जालोर रेल खंड से फिलहाल सभी टे्रनें स्पेशल के रूप में चलाई जा रही है। यहां तक की लोकल टे्रन में भी एक्सप्रेस का किराया वसूला जा रहा है, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि और सांसद मौन धारण किए हुए हैं।
10 से सप्ताह में तीन दिन चलेगी जोधपुर-गांधीधाम
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार गाडी संख्या 02483/02484 जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल सप्ताह में तीन दिन 10 अप्रेल 2021 से आगामी आदेश तक चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 02483 जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट स्पेशल 10 अप्रेल 2021 से जोधपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को रात 09.10 बजे रवाना होकर जालोर, मारवाड़ भीनमाल, भीलड़ी, राधनपुर, सामा याली होते हुए गांधीधाम अगले दिन सवेरे 6.05 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02484 गांधीधाम-जोधपुर स्पेशल 11 अप्रैल 2021 से गांधीधाम से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को गांधीधाम से रात 10 बजे रवाना होकर जोधपुर अगले दिन सवेरे 06.45 बजे पहुंचेगी।
इन टे्रनों का भी झुनझुना पकड़ाया
गाड़ी संख्या 04819/04820 भगत की कोठी-साबरमती-भगत की कोठी एक्सप्रेस स्पेशल 10 अप्रैल 2021 से आगामी आदेश तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04819 भगत की कोठी-साबरमती एक्सप्रेस स्पेशल 10 अप्रैल 2021 से भगत की कोठी से सवेरे 11.25 बजे रवाना होकर लूनी, धुंधाड़ा, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, मेहसाना होते हुए साबरमती रात 8 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04820 साबरमती-भगत की कोठी एक्सप्रेस स्पेशल 11 अप्रैल 2021 से साबरमती से सवेरे 7.45 बजे रवाना होकर भगत की कोठी शाम 4.20 बजे पहुंचेगी।
अहमदाबाद के लिए यह रात्रिकालीन सेवा
गाड़ी संख्या 04803/ 04804 भगत की कोठी-साबरमती-भगत की कोठी सुपरफास्ट स्पेशल 10 अप्रैल 2021 से आगामी आदेश तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04803 भगत की कोठी-साबरमती सुपरफास्ट स्पेशल 10 अप्रैल 2021 से भगत की कोठी से रात 09.30 बजे रवाना होकर लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, भीलड़ी, पाटन, मेहसाना होते हुए साबरमती अगले दिन सवेरे 5.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04804 साबरमती-भगत की कोठी सुपरफास्ट स्पेशल 10 अप्रैल 2021 से साबरमती से रात 09.50 बजे रवाना होकर भगत की कोठी अगले दिन सवेरे 6 बजे पहुंचेगी।