5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रसोई में महंगाई का तड़का, साग-सब्जी के साथ गेहूं व खाद्य तेल में भी उछाल

- सर्दी के बावजूद सब्जियों के दाम कम नहीं, आलू-प्याज भी 30 रुपए से ऊपर - खाद्य तेलों में प्रति टिन 150-200 रुपए की तेजी, गेहूं के भी 4-5 रुपए बढ़े दाम

2 min read
Google source verification
रसोई में महंगाई का तड़का, साग-सब्जी के साथ गेहूं व खाद्य तेल में भी उछाल

रसोई में महंगाई का तड़का, साग-सब्जी के साथ गेहूं व खाद्य तेल में भी उछाल

जालोर. सर्दियों के मौसम में खाने का लुत्फ कुछ और ही है लेकिन इस बार महंगाई ने खाने का जायका कुछ फीका कर दिया है। नवम्बर के दस दिन बीते गए लेकिन बाजार अभी भी सब्जियों के दाम कम नहीं हुए। दस रुपए से नीचे मिलने वाले आलू-प्याज की कीमत अभी 30 रुपए से ऊपर है। नया आलू और भी महंगा है। प्याज की आवक कम होने के उसके भाव 35 रुपए के करीब आ गए हैं। टमाटर पहले से ही लाल है। हरी मिर्च का तीखापन भी उतना ही बरकरार है।

भाजी-तरकारी और फल इन दिनों एक ही कीमत पर मिल रहे हैं। हरी स्ब्जियां भी 40 से 50 रुपए के भीतर मिल रही है।रसोई घर में खाना बनाना काफी महंगा साबित हो रहा है। सरकार ने एक नवम्बर को काॅमर्शियल सिलेण्डर के दाम में कमी की थी लेकिन घरेलू गैस के दाम में कोई कमी नहीं की। एक सिलेण्डर 1060 रुपए से अधिक महंगा है। सर्दी में गर्म खाने की अधिक जरुरत हाेने से गैस की खपत भी बढ़ेगी। ऐसे में जेब और ढीली होने की संभावना है।

खाद्य तेल 15 से 20 रुपए महंगा

वैश्विक अस्थिरता व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेलों में तेजी का असर भारत में भी खाद्य तेलों पर दिख रहा है। इसका असर रसोई तक पहुंच गया है। खाद्य तेलों में बढ़ोतरी से आम आदमी के घर की अर्थव्यवस्था का खेल बिगड़ रहा है। खाद्य तेलों में बीते एक माह में प्रति टिन 150-200 रुपए तेजी आ गई है यानि प्रति किलो 15 से 20 रुपए की तेजी आई है।

खाद्य तेल भाव प्रति (15 किलो) टिन रुपए में

तेल -------- एक माह पहले -------- वर्तमान भाव

सोयाबीन-------- 1900-2050 --------2300-2450

मूंगफली --------2100-2125 --------2500-2700

सरसों --------2050—2200 --------2350—2600

गेहूं की रोटी भी महंगी हुई

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर गेहूं की बढ़ती मांग से यूक्रेन सहित अन्य देशों को किए गए गेहूं निर्यात का असर अब दिखने लगा है। देश में गेहूं की किल्लत होने से दामों में उछाल आया है। दिवाली के बाद गेहूं के दामों में 400-500 रुपए क्विंटल रुपए तेजी आई है, यानि गेहूं 4-5 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ है।

होलसेल भाव रुपए प्रति क्विंटल में

क्वालिटी------ 6 माह पहले ------वर्तमान भाव

उच्च ------2800-2900 ------3100-3200

मध्यम ------2500-2600------ 2700-3000

निम्न ------2200-2300 ------2600-2800

आटा भी हुआ महंगा

- 25 किलो आटा की थैली पहले 700 रुपए, अब 800 रुपए यानि 80 रुपए प्रति किलो।

- 10 किलो आटा की थैली पहले 270 रुपए, अब 330 रुपए यानि 33 रुपए प्रति किलो।

50 रुपए से सस्ती केवल इक्का-दुक्का सब्जी

सब्जी -------- भाव प्रति किलो

आलू -------- 30

प्याज -------- 35

टमाटर -------- 50

हरी मिर्च-------- 55

करेला -------- 60

ग्वारफली -------- 100

तोरु -------- 60

फूल गोभी -------- 50

बंद गोभी -------- 50

भिण्डी -------- 60

शिमला मिर्च - 80

पालक -------- 40

चंदलिया -------- 35

मैथी -------- 100

मूली -------- 40

टिण्डी -------- 60

लोकी -------- 35

बेंगन -------- 60

--------------------------

जालोर में सब्जी बहुत कम होती है। यहां बाहर से सब्जी आती है। आवक कम होने से इस बार सर्दी शुरू होने के बावजूद सब्जियों के दाम में कोई कमी नहीं आई है।- कांता देवी, सब्जी विक्रेता, जालोर