scriptRajasthan Election Result Live: पत्रिका के साथ रहें अपडेट, जानते रहें जालोर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अब तक के आंकड़े | Rajasthan Election Result Live: Jalore Election Result 2018 | Patrika News
जालोर

Rajasthan Election Result Live: पत्रिका के साथ रहें अपडेट, जानते रहें जालोर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अब तक के आंकड़े

Rajasthan Election Result Live: 11.18 बजे तक : मतगणना के तीसरे से छठे राउंट तक पांच में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को मिल रही बढ़त, रानीवाड़ा और सांचौर में कांटे की टक्कर

जालोरDec 11, 2018 / 11:40 am

Dharmendra Kumar Ramawat

Jalore election result

पत्रिका के साथ रहें अपडेट, जानते रहें जालोर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अब तक के आंकड़े

जालोर. जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शुरू होने के बाद पांचवें राउण्ड तक जालोर, आहोर व भीनमाल में भाजपा ने बढ़त हासिल की, जबकि सांचौर और रानीवाड़ा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर रही है। जालोर में जहां भाजपा के जोगेश्वर गर्ग को छठे राउंड में भाजपा जोगेश्वर को 28117, कांगे्रस की मंजू मेघवाल को 16788 वोट मिले। इस यहां बीजेपी 11329 वोटों के साथ बढ़त पर रही। इसी तरह चौथे राउंड तक आहोर में भाजपा के छगनसिंह को 12919 वोट तो कांगे्रस के सवाराम को 8808 वोट मिले। इस तरह यहां भी भाजपा 4111 वोटों से बढ़त पर रही। वहीं भीनमाल में भाजपा के पूराराम को 14475 वोट और कांगे्रस के समरजीतसिंह को 13141 वोट मिले। यहां भी भाजपा 1334 वोटों के साथ बढ़त पर रही।
READ MORE: rajasthan election result LIVE Update

इधर, सांचौर की बात करें तो यहां तीसरे राउंट तक कांग्रेस के सुखराम विश्नोई को 15131 व भाजपा के दानाराम को 11270 वोट मिले। ऐसे में यहां कांग्रेस 3861 वोटों के साथ बढ़त पर रही। जबकि रानीवाड़ा में तीसरे राउंड तक कांगे्रस के रतन देवासी को 14387 व भाजपा के नारायणसिंह को 12403 वोट मिले। यहां हालांकि कांग्रेस 1984 वोटों के साथ लीड ले रही है, लेकिन रुझानों के मुताबिक यहां दोनों प्रमुख पार्टी के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर सामने आ रही है।
जालोर और आहोर में 22 राउंड
मतगणना के दौरान रानीवाड़ा में 21, सांचौर में 16, जालोर में 22, आहोर में 22 व भीनमाल में कुल १६ राउंड होंगे। इनमें से सुबह 11.13 बजे तक जालोर के कुल 6, आहोर के 4, सांचौर के 3, भीनमाल के 3 व रानीवाड़ा के ५ राउंड पूरे हो चुके थे।

Home / Jalore / Rajasthan Election Result Live: पत्रिका के साथ रहें अपडेट, जानते रहें जालोर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अब तक के आंकड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो