scriptRajasthan Election Result Live Update: राजस्थान में इतनी सीटों का आया परिणाम, यहां जानें पल-पल का अपडेट | Rajasthan Election 2018 Result Live Update in Hindi | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Election Result Live Update: राजस्थान में इतनी सीटों का आया परिणाम, यहां जानें पल-पल का अपडेट

(Rajasthan Election Result Live Update) देश के पांच अहम राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की अगली विधानसभाओं की तस्वीर साफ हो जाएगी।

जयपुरDec 11, 2018 / 04:50 pm

Kamlesh Sharma

congress
जयपुर। मंगलवार की सुबह जब आप यह खबर पढ़ रहे होंगे उसके कुछ घंटों के अंदर देश के पांच अहम राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की अगली विधानसभाओं की तस्वीर (Rajasthan Election Result Live Update) साफ हो जाएगी। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले हुए सत्ता के इस सेमीफाइनल से देश के मूड का अंदाजा भी आसानी से मिल सकेगा। अलबत्ता, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि किसी राज्य में मतदाता एक पार्टी को बहुमत न दें और वहां नए सिरे से जोड़-तोड़ शुरू हो जाए।
Rajasthan Election Result 2018 Live Update:-

बामनवास से इंदिरा मीना 38423 विजयी घोषित

फतेहपुर में कांग्रेस के हाकम अली 853 मतों से विजयी

आदर्श नगर से कांग्रेस प्रत्यशी रफीक खान जीते
बांदीकुई से कांग्रेस के जीआर खटाणा 5287 मतों से जीते, बीजेपी के रामकिशोर सैनी हारे

कोटा साउथ से भाजपा के सन्दीप शर्मा 7400 से जीते

नागौर जिला – हनुमान बेनीवाल 17000 से अधिक मतों से जीते खींवसर से , मेडता में रालोपा की इंद्रा बावरी 12815 मतों से जीते
हवामहल से महेश जोशी विजय घोषित। महेश जोशी को मिले 84756 मत। सुरेंद्र पारीक को मिले 75951

खाजूवाला से कांग्रेस के गोविंद राम 31082 मतों से विजय
खंडार से कांग्रेस के अशोक बैरवा 27949 मतों से जीते
अलवर शहर से भाजपा के संजय शर्मा जीते।
झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी से बसपा के राजेन्द्र सिंह गुढा जीते।

प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सभी 28 राउंड की गणना के बाद कांग्रेस के रामलाल मीणा 16680 मतों से जीते

केशवरायपाटन विधानसभा से भाजपा की चंद्रकांता मेघवाल जीती
झालावाड़ जिले की डग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कालूराम मेघवाल 19 हजार 536 वोटों से जीते

कोटा जिले के पीपल्दा में कांग्रस के रामनारायण मीणा जीते

सिरोही. रेवदर से भाजपा के जगसीराम कोली 14668 से जीते। कांग्रेस के नीरज डांगी हारे
अलवर ग्रामीण से कांग्रेस के टीकाराम जूली करीब 26500 वोटों से जीते

बाड़मेर से मेवाराम जैन जीते। 38000 के करीब वोटों से जीते। भाजपा के कर्नल सोनाराम चौधरी को हराया।

सिरोही. विधानसभा से निर्दलीय संयम लोढा करीब 10 हजार मतों से जीते, भाजपा के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को हराया
नागौर. परबतसर से कांग्रेस के रामनिवास गावडिय़ा 14740 मतों से जीते, भाजपा के मानसिंह किनसरिया की हार

पचपदरा में कांग्रेस के मदन प्रजापत 2800 के करीब वोटों से जीते।

भरतपुर के कामां में कांग्रेस की जाहिदा खान 45213 मतों से विजयी घोषित।
नागौर. परबतसर से कांग्रेस के रामनिवास गावडिय़ा 14740 मतों से जीते, भाजपा के मानसिंह किनसरिया की हार

निवाई से कांंग्रेस के प्रत्याशी प्रशांत बैरवा 32 हजार सेे अधिक वोटों से जीते

आबू पिंडवाड़ा से भाजपा के समाराम 26995 मत से जीते, निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी लालाराम गरासिया को हराया
तीन सीटों पर कांग्रेस, तीन पर भाजपा आगे, एक पर बसपा आगे
झुंझुनूं. झुंझुनूं जिले की सात विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर कांग्रेस, तीन सीटों पर भाजपा और एक पर बसपा आगे चल रही है। पिलानी विधानसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। यहां पर कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा आगे निकल रही है। शुरूआती रूझान आने के साथ ही समर्थकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। शहर में लोग दुकानों, घरों आदि में टीवी के आगे बैठकर चुनाव परिणाम देख रहे हंै। वहीं उदयपुरवाटी में भी भाजपा व बसपा में कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक मिली जानकारी में बसपा के राजेन्द्र गुढ़ा भाजपा के शुभकरण चौधरी से 1099 वोटों से आगे चल रहे हैं।
स्थान पार्टी बढ़त
नवलगढ़ कांग्रेस 12733
झुंझुनूं कांग्रेस 9026
मंडावा कांग्रेस 1573
खेतड़ी भाजपा 3200
सूरजगढ़ भाजपा 4779
पिलानी भाजपा 907
उदयपुरवाटी बसपा 1099
चूरू जिला
छटा राउंड
भाजपा के राजेंद्र राठौड़़- 31120
कांग्रेस रफीक मंडेलिया-26713
राठौड़ 4407 मतों से आगे

रतनगढ़ से चौथा राउंड
भाजपा के अभिनेष महर्षि-18499
निर्दलीय पूसाराम गोदारा-12700
महर्षि 5799 मतों से आगे

सुजानगढ़ सांतवां राउंड
कांग्रेस के भंवरलाल मेघवाल-29446
निर्दलीय संतोष मेघवाल-17166
कांग्रेस के भंवरलाल 12280 मतों से आगे
तारानगर छटा राउंड
कांग्रेस के नरेंद्र बुड़ानिया-21336
निर्दलीय सीएस बैद-12897
कांग्रेस के बुड़ानिया 8439 मतों से आगे

जोधपुर जिले की स्थिति
– फलोदी से निर्दलीय कुंभ सिंह पाता भाग 4822 से आगे
– लोहावट से कांग्रेस के किसना राम विश्नोई 16145 वोट से आगे
– शेरगढ़ से कांग्रेस की मीना कवर 5568 वोट से आगे
– ओसिया से कांग्रेस की दिव्या मदेरणा 8743 वोट से आगे
– भोपालगढ़ से कांग्रेस के भंवर बलाई 1119 वोट से आगे
– सरदारपुरा से कांग्रेस के अशोक गहलोत 16552 वोट से आगे
– जोधपुर शहर से कांग्रेस की मनीषा पवार 9165 वोट से आगे
– सूरसागर से भाजपा की सूर्यकांता व्यास 4703 वोट से आगे
– लूनी से कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई 8137 वोट से आगे
– बिलाड़ा से कांग्रेस के हीराराम मेघवाल 4997 वोट से आगे

झालावाड़
खानपुर विधानसभा क्षेत्र में आठवें राउंड में भाजपा के नरेंद्र नागर को मिले 29897 कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश को मिले तो 30267 मत।

मनोहर थाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश मीणा को मिले 33426 और भाजपा के गोविंद को मिले 32517 मत।
डग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कालूराम मेघवाल को मिले 41963 और कांग्रेस के मदनलाल वर्मा को मिले 35217 मत

झालावाड़ जिले के डग विधानसभा क्षेत्र से दसवें राउंड में भाजपा के कालूराम मेघवाल को मिले 45877 और कांग्रेस के मदन वर्मा को मिले 39136
बीकानेर पूर्व से बीजेपी की सिद्धि कुमारी 1299 मतों से आगे

आठ राउंड के बाद नोखा में बीजेपी के बिहारी 10360 वोटों से आगे।

झालावाड़ में झालरापाटन से वसुन्धरा राजे 17062 वोटों से आगे
छठे चरण के बाद लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद डोटासरा 7693 मतों से आगे

बीकानेर पश्चिम विधानसभा – भाजपा के प्रत्याशी डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी 762
मतों से आगे इससे पहले कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. बीडी कल्ला 1339 मतों
से आगे चल रहे थे।
बीकानेर पूर्व – भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी एक हजार मतों से आगे
लूणकरनसर – भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा 12 सौ वोटों से आगे
खाजूवाला – भाजपा प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ मेघवाल 762 मतों से आगे।
नोखा – भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल बिश्नोई 34 सौ वोटों से आगे
श्रीकोलायत में भाजपा प्रत्याशी 43 सौ वोटों से आगे
श्रीडूंगरगढ़ – माकपा प्रत्याशी गिरधारी लाल महिया 8 हजार 8 सौ वोटों से आगे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो