
बारिश से बाजरे की फसल हुई नष्ट
भाद्राजून. क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार को हुई बारिश ने बाजरे की फसल को चौपट कर दिया है। जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।
भाद्राजून निवासी किसान ओमाराम, केराराम, चतराराम, हिमताराम, किशनगढ़ के थानाराम चौधरी, रावाराम, रूपाराम व वालाराम ने बताया कि क्षेत्र के किशनगढ़, मोहिवाड़ा, निम्बला व निम्बला की ढाणी समेत कई गांवों में हुई बारिश से बाजरा व अन्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई। वहीं खेतों में पानी भरने से फसलें गल कर धराशायी हो गई। कई जगह तो अब आगामी फसल के लिए भी स्थिति अनुकूल नहीं रही। किसानों ने बताया कि अब पशुओं के लिए चारे का संकट भी गहरा जाएगा। साथ ही कस्बे के गली-मौहल्लों में जगह-जगह बारिश का पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
रानीवाड़ा. क्षेत्र में शनिवार को तेज गर्मी और उमस के बाद दोपहर में तेज बारिश हुई। बारिश के चलते कुछ ही देर में सड़कों, मौहल्लों व गलियों में पूरे वेग के साथ पानी बहा। दोपहर बाद अचानक बरसात होने से मौसम में ठंडक घुल गई। इधर, तेज बारिश के कारण किसान चिंतित नजर आए। किसानों का कहना है कि खेतों में फसल कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में इस बरसात से बाजरे की फसल में खराबे का अनुमान है। आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बरसात होने से खरीफ फसल में नुकसान होना तय है। देर शाम तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।
Published on:
23 Sept 2019 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
