23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली से पहले नहीं बंट पा रहा राशन, पोस मशीनें बंद, उपभोक्ता लगा रहे चक्कर

ई-पोस मशीनें 24 मार्च से तकनीक समस्याओं को लेकर बिल्कुल बंद हैं। मशीनें कनेक्ट नहीं हो पा रही हैं और होली के पर्व पर खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन नहीं मिलने से गरीब तबके के लोग खासे परेशान दिख रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dharmendra Ramawat

•

Updated: 27 Mar 2021, 9:32 AM IST

होली से पहले नहीं बंट पा रहा राशन, पोस मशीनें बंद, उपभोक्ता लगा रहे चक्कर

Pos machine

भीनमाल. पोस मशीनों में तकनीकी खामियों की वजह से राशन डीलर्स को कार्य करने में परेशानी खड़ी हो रही है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को राशन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ई-पोस मशीनें 24 मार्च से तकनीक समस्याओं को लेकर बिल्कुल बंद हैं। मशीनें कनेक्ट नहीं हो पा रही हैं और होली के पर्व पर खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन नहीं मिलने से गरीब तबके के लोग खासे परेशान दिख रहे हंै। इसको लेकर राशन डीलर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि जिले में कुल 630 से अधिक राशन की दुकानें है और राशन डीलर्स की पोस मशीनें खराब होने के कारण हर माह दूसरे राशन डीलर की पॉश मशीन पर एफपीएस कोड बदलवा कर वितरण करना पड़ता है। इस समस्या के कारण कई राशन डीलर्स का वितरण महीने की अंतिम तारीख तक जारी रहता है, लेकिन होली पर्व पर तीन दिन से पोस मशीन बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। राशन सामग्री लेने के लिए लगातार तीन दिनों से राशन की दुकानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर फेडरेशन के प्रवक्ता वरदाराम देवासी ने बताया कि जिले में 2 लाख 53 हजार 947 राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े हुए हैं, लेकिन इस माह होली का त्यौहार व फसल कटाई की वजह से कई गरीब पात्र परिवार मजदूरी के कारण पिछले माह के आंकड़े के हिसाब से करीबन 20 हजार 150 राशन कार्ड धारक राशन सामग्री नहीं ले पाए हैं। कारण कि राशन की दुकानों पर पिछले तीन दिनों से ई-पॉश मशीनें काम नहीं कर रही हैं।
बागोड़ा. उपखण्ड मुख्यालय पर शुक्रवार को स्थानीय राशन डीलर संघ ने पोस मशीनें बंद होने से राशन वितरण में आ रही समस्या को लेकर एसडीएम मृदुला शेखावत को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया कि आगामी होली पर्व के तहत उपभोक्ताओं को पोस मशीन बंद होने से राशन नहीं मिल रहा है। जिसके चलते उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने होली पर्व पर उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पिछले तीन दिनों से पोस मशीन तकनीकी खामी के कारण राशन वितरण के समय बंद हो रही है। हालांकि कुछेक दूसरी कंपनी की मशीनें शुरू हैं, लेकिन जबकि एनोलोजीक पोस मशीन जिस कंपनी की है उसने मशीनें ब्लॉक कर दी हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के साथ साथ राशन डीलर्स को भी परेशान होना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि इस होली पर राशन मुहैया करवाना भी आवश्यक है। इस मौके छैलपुरी गोस्वामी राह, रमेशकुमार वाडाभाड़वी, नपाराम नरसाणा, गुलाबखां कोरीध्वेचा, गोविन्द जयपाल व प्रवीणसिंह कालेटी सहित उपखण्ड क्षेत्र के दर्जनों राशन डीलर मौजूद थे।