
Jalore Viral Wedding
Rajasthan Viral Wedding: हाई प्रोफाइल शादियां वर्तमान में फैशन बन चुकी है, लेकिन ग्रामीण परिवेश में आज भी परंपराएं न केवल कायम है। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी परंपराएं पूरे उत्साह और सम्मान के साथ निभाई जाती हैं। इसका नजारा सराणा गांव में हुए एक शादी समारोह में देखने को मिला जहां एक अनोखी बारात ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया।
सराणा गांव निवासी दिनेश कुमार की शादी इसी गांव के वीरमाराम चौधरी की पुत्री रिंकू कुमारी से तय हुई थी। मंगलवार को शादी की रस्मों के तहत बारात को ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से रवाना किया गया। खास बात यह रही कि यह बारात गांव से ही शुरू होकर गांव में ही पहुंचनी थी लेकिन परंपरा के निर्वहन के लिए इसे भव्य रूप दिया गया।
बारात 51 ट्रैक्टर-ट्रॉली के काफिले में निकली जिसमें दूल्हा दिनेश कुमार एक ट्रैक्टर पर कुर्सी पर बैठा नजर आया। ये विशाल बारात सराणा गांव से निकलकर देबावास, देवकी और हनवंतगढ़ जैसे गांवों से लगभग 50 किलोमीटर का सफर तय करते हुए शाम को वापस सराणा पहुंची। रास्तेभर ग्रामीणों ने बारात का स्वागत किया और माहौल उत्सवपूर्ण बना रहा।
शादी का मुहूर्त मंगलवार रात रखा था जबकि विदाई बुधवार को होगी। इस पूरे आयोजन ने ग्रामीण परंपराओं और सामूहिक उत्सव की भावना को एक बार फिर उजागर किया।
उधर वधू पक्ष की ओर से भी बारात का भव्य स्वागत किया गया। शाम करीब 4 बजे हनवंतगढ़ सीमा पर जेसीबी मशीन और ढोल-नगाड़ों के साथ वधु पक्ष के लोग पहुंचे। यहां फूल मालाओं से बारातियों का स्वागत किया गया। साथ ही चाय, नाश्ता और कोल्डड्रिंक की व्यवस्था कर मेहमानों का आदर-सत्कार किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक मंगलगीत गाकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। इस अनोखी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
Updated on:
06 May 2026 01:14 pm
Published on:
06 May 2026 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
