स्वाइन फ्लू के बढ़ते कहर के सामने सरकारी व्यवस्थाएं बौनी नजर आ रही है। हालांकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कालीचरण सर्राफ ने व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार का दावा किया था, लेकिन उनकी पार्टी पूर्व में भी मांडलगढ़ विधायक की स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद हुए उप चुनाव में सीट गंवा चुकी है। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि भले ही सरकार कागजों में मेडिकल इमरजेंसी लागू करने का दावा करे, लेकिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।